फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vishal Bhardwaj, Sanjay Leela Bhansali in a gangland war

भारद्वाज और भंसाली में छिड़ी गैंगवार

Sun, 21 Jul 2013 11:56 AM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
vishal Bhardwaj, Sanjay Leela Bhansali in a gangland war

विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली में ठन चुकी है। दरअसल दोनों ही फीमेल गैंगस्टर पर फिल्में बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन


दोनों की फिल्मों का आधार एस.हुसैन जैदी की बेस्टसेलर बुक माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई है। इस किताब में फीमेल गैंगस्टरों पर बड़े ही रोचक अंदाज में प्रकाश डाला गया है।

भारद्वाज और भंसाली दोनों ही इस किताब से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। भारद्वाज इस किताब के उस चैप्टर पर फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसमें अशरफ खान उर्फ सपना का किस्सा है।
विज्ञापन


फीमेल गैंगस्टर अशरफ का एक ही मिशन रहता है कि वह अपने पति के हत्यारे को खत्म करे। आखिरकार वह ऐसा करने में सफल भी होती है।

इसी तरह भंसाली गंगूबाई कोठेवाली वाले चैप्टर को फिल्माना चाहते हैं। मैडम ऑफ कमाठीपुरा ने नाम से प्रसिद्ध गंगूबाई बड़ी दबंग महिला थी। उसका मुंबई की बदनाम बस्ती कमाठीपुरा में बहुत प्रभाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोनों फिल्ममेकर्स की कहानी अलग हैं, लेकिन दिक्कत यह है कि दोनों ही अगले साल एक ही महीने में अपनी अपनी फिल्मों को फ्लोर पर ले जाना चाहते हैं। जाहिर है कि जब दोनों फिल्में एक साथ शुरू होंगी, तो एक साथ ही इनकी रिलीज भी तय होगी।


इस मामले में न भारद्वाज पीछे हटने को तैयार हैं और न ही भंसाली। भंसाली की फिल्म में शबाना आजमी मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं और विशाल अपनी फिल्म में अनुष्का शर्मा को शीर्षक किरदार सौंपने की सोच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed