फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vishal Bhardwaj Birthday: Know about filmmaker director music composer and singer career and Life Story

Vishal Bhardwaj: विशाल ने 'माचिस' से लगाई संगीत की चिंगारी, क्रिकेट मैच हारकर मिला 'मकड़ी' बनाने का आइडिया

Mon, 04 Aug 2025 08:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Aug 2025 08:28 AM IST
सार

Vishal Bhardwaj Birthday: आज 04 अगस्त को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त मशहूर संगीतकार, स्क्रिप्ट राइटर, डायरेक्टर और फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जानते हैं उनके बारे में

विज्ञापन
Vishal Bhardwaj Birthday: Know about filmmaker director music composer and singer career and Life Story
विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विशाल भारद्वाज बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। संगीत और सिनेमा दोनों में उन्हें महारत हासिल है। मगर, उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जन्मे विशाल ने सपना तो क्रिकेटर बनने का देखा था। मेरठ में रहते हुए उन्होंने स्टेट लेवल पर अंडर-19 क्रिकेट खेला भी है। मगर, किस्मत ने उनके लिए सिनेमा की दुनिया का रास्ता तय कर रखा था। आखिर कैसे रह गया क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा? फिर संगीत और सिनेमा से कैसे जुड़ा नाता? विशाल भारद्वाज के जन्मदिन पर जानते हैं

विज्ञापन

Vishal Bhardwaj Birthday: Know about filmmaker director music composer and singer career and Life Story
विशाल भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम

एक हादसे से टूटा क्रिकेटर बनने का सपना, मगर...
विशाल भारद्वाज का जन्म 04 अगस्त 1965 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुआ था। विशाल का बचपन मेरठ में गुजरा। यहां रहकर उन्होंने स्टेट लेवल पर क्रिकेट भी खेला। क्रिकेटर बनने के लिए ही वे प्रयास कर रहे थे, मगर एक हादसे ने सबकुछ बदल दिया। दरअसल, एक टूर्नामेंट से ठीक पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके अंगूठे की हड्डी टूट गई, जिसकी वजह से वो आगे क्रिकेट नहीं खेल सके। इसके बाद विशाल ने पूरा फोकस पढ़ाई पर किया और फिर राह संगीत और निर्देशन की ओर खुली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Vishal Bhardwaj Birthday: Know about filmmaker director music composer and singer career and Life Story
विशाल भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम

पिता की सलाह पर संगीत सीखा और बन गई बात
पिता की सलाह पर विशाल भारद्वाज ने संगीत सीखा। बता दें कि उनके के पिता ने भी संगीत के क्षेत्र में काम किया है। सिर्फ 17 साल की उम्र में विशाल ने एक गाने का संगीत दिया, जिसे सुनने के बाद विशाल के पिता ने इस बारे में संगीतकार ऊषा खन्ना से बात की। ऊषा खन्ना ने उस संगीत को फिल्म 'यार कसम' (1985) में लिया। अपना काम खत्म करने के बाद विशाल वापस दिल्ली आ गए और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। शुरुआती दौर मे विशाल भारद्वाज ने म्यूजिक रिकॉर्डिंग कंपनी मे भी काम किया और उसी दौरान दिल्ली में उनकी मुलाकात गुलजार साहब से हुई। गुलजार के साथ उन्होने 'चड्डी पहन के फूल खिला है' गीत की रिकॉर्डिंग की। 

विज्ञापन

Vishal Bhardwaj Birthday: Know about filmmaker director music composer and singer career and Life Story
विशाल भारद्वाज-गुलजार - फोटो : इंस्टाग्राम

गुलजार को मानते हैं प्रेरणास्रोत
विशाल भारद्वाज ने 1995 में फिल्म 'अभय' से संगीतकार के तौर पर डेब्यू किया। उन्हें गुलजार की फिल्म 'माचिस' (1996) से पहचान मिली, जिसमें विशाल ने संगीत दिया। विशाल भारद्वाज गुलजार को अपना प्रेरणास्त्रोत मानते हैं। फिल्म 'माचिस' से विशाल को अपार लोकप्रियता मिली। इस फिल्म के लिए उन्हे वर्ष 1996 के फिल्मफेयर आर. डी. बर्मन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विशाल भारद्वाज ने साल 1998 में रिलीज हुई 'सत्या' और 1999 में गुलजार की फिल्म 'हू तू तू' का संगीत भी दिया। 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' के लिए उन्हें बेस्ट संगीतकार का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने चाची 420, दस कहांनियां, सात खून माफ, सोनचिरैया, डार्लिंग्स और खुफिया जैसी फिल्मों का संगीत भी दिया है।

Vishal Bhardwaj Birthday: Know about filmmaker director music composer and singer career and Life Story
विशाल भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

ऐसे मिला 'मकड़ी' बनाने का आइडिया
विशाल भारद्वाज ने साल 2002 में बच्चों की फिल्म 'मकड़ी' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। इस फिल्म का संगीत भी उन्होंने खुद दिया था। विशाल को यह फिल्म बनाने का ख्याल कैसे आया, इसका किस्सा भी दिलचस्प है। अमर उजाला के साथ एक बातचीत में निर्माता हनी त्रेहान ने खुलासा किया कि 'विशाल भारद्वाज को क्रिकेट खेलना का बहुत शौक है। एक बार हम लोग क्रिकेट मैच हार कर लौट रहे थे। सबका मूड बहुत खराब था। किसी ने कोई लोककथा का जिक्र करते हुए इसी दौरान सबको हंसाने के लिए सुनाया कि एक लड़की ने पत्तियों से मुर्गी की आकृति बनाकर खाई और वह मुर्गी बन गई, जिसे कसाई काटकर खा गया। यहां से विशाल को फिल्म 'मकड़ी' बनाने का ख्याल आया।' 

 

Vishal Bhardwaj Birthday: Know about filmmaker director music composer and singer career and Life Story
विशाल भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम

शागिर्द अभिषेक चौबे से सीखा निर्देशन
इस फिल्म में विशाल के साथ निर्देशक अभिषेक चौबे बतौर सहायक निर्देशक और सह-लेखक जुड़े। दिलचस्प बात यह है कि विशाल को फिल्म निर्देशन की बारीकियां इन्हीं अभिषेक चौबे ने सिखाईं। हनी त्रेहान के मुताबिक उन्होंने और विशाल भारद्वाज ने जो कुछ भी निर्देशन के बारे में सीखा है, वह अभिषेक चौबे से सीखा है। अभिषेक चौबे अब खुद स्वतंत्र रूप से बतौर निर्देशक सक्रिय हैं। बतौर निर्देशक विशाल भारद्वाज ने कमाल की फिल्में सिनेमा को दी हैं इन्हीं में शेक्सपीयर के उपन्यासों पर बनी उनकी फिल्मत्रयी ‘मकबूल’, ‘ओंकारा’ और ‘हैदर’ हिंदी सिनेमा की धरोहर फिल्मों में शुमार हैं। इसके अलावा उन्होंने  ‘सात खून माफ’, ‘कमीने’, ‘मटरू की बिजली का मंडोला’, ‘रंगून’ और ‘पटाखा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। 

Vishal Bhardwaj Birthday: Know about filmmaker director music composer and singer career and Life Story
विशाल भारद्वाज-रेखा भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

कॉलेज में हुई रेखा भारद्वाज से मुलाकात और मिला जिंदगीभर का साथ
विशाल ने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से की है। कॉलेज के एक फंक्शन के दौरान उनकी मुलाकात रेखा भारद्वाज से हुई। बाद में दोनों की दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। साल 1991 में विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज शादी के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed