{"_id":"2cc916d3e65075c64d70d5804acf2e1f","slug":"virat-kohli-kissed-anushka","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में विराट ने अनुष्का को किया किस!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंधेरे में विराट ने अनुष्का को किया किस!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Dec 2013 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बीच कुछ पक रहा है। दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले रविवार की रात इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ पाए गए।
विज्ञापन
इस बारे में सूत्र ने बताया कि लगभग पौने ग्यारह बजे रात में विराट और अनुष्का लिफ्ट से सेकंड फ्लोर के पार्किंग एरिया में निकले। अनुष्का उजली टी शर्ट और गुलाबी ट्राउजर में थीं। विराट भी कैजुअल ड्रेस में थे। अनुष्का ने विराट को अलविदा कहा लेकिन उससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को किस किया।
विज्ञापन
सूत्र का कहना है कि विराट बार-बार मुड़कर अनुष्का को तब तक देखते रहे जब तक उनकी कार बाहर नहीं निकल गई। दोनों एक-दूसरे के साथ बिल्कुल कमफर्टेबल फील कर रहे थे।
विज्ञापन
पिछले महीने भी दोनों साथ-साथ कार में देखे गए थे। सूत्र का कहना है कि विराट जब भी मुंबई आते हैं तब अनुष्का के घर जरुर जाते हैं।
अनुष्का और विराट तब मिले थे जब उन्होंने शैंपू के विज्ञापन में साथ-साथ काम किया था। उस समय भी यह अफवाहें थीं कि शूटिंग के ठीक बाद विराट अनुष्का को घर छोड़ने आए थे।