फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   virat kohli anushka sharma together

अरे! अनुष्का के घर रात भर रहे विराट

Fri, 03 Jan 2014 02:10 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Fri, 03 Jan 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
virat kohli anushka sharma together
अब सबकुछ साफ हो गया है। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के घर रात में रुके हैं।
विज्ञापन


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रोमांस की किताब का एक और पन्ना लिखा गया है। जिसमें लिखा गया है कि मंगलवार की रात को विराट अनुष्का के घर पहुंचे और अगले दिन यानी बुधवार की शाम को वह वहाँ से निकले।

सूत्रों की माने तो, मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे से रात सवा ग्यारह बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद सभी खिलाडी बस की तरफ रवाना हो गये, लेकिन विराट लगभग 20 मिनट तक वहीं रुके रहे। इसके बाद ग्रे रंग की अनुष्का की रेंज रोवर (7272) वहाँ रुकी और विराट का सामान उसमें रख दिया गया। लेकिन विराट इस गाडी में नहीं बैठे बल्कि वह सफेद रंग की ऑडी 9045 से निकले।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इसके बाद वह अगले दिन वहाँ से रवाना हुए। इस बारे में अनुष्का के एक करीबी का कहना है कि अनुष्का और विराट कोहली अक्सर मिलते रहते हैं लेकिन उन्हें अक्सर साथ बाहर नहीं देखा जाता। जब भी विराट शहर में होते हैं यह जोड़ा लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट ज्यादातर अपना खाली वक्त अनुष्का के साथ ही बिताते हैं। दोनों एक-दूसरे के करीब तब आए जब उन्होंने एक शैम्पू का विज्ञापन साथ किया था। इससे पहले इस जोड़े को अनुष्का की कार में वर्सोवा इलाके में देखा गया था। इसके कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस को विराट के साथ उनकी पार्किंग में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed