{"_id":"a21a53a1d994f7c6972d131c2e349180","slug":"virat-kohli-and-anushka-sharma-releationship-more-rich","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबरदार जो अनुष्का के होंठ पर कुछ कहा: विराट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खबरदार जो अनुष्का के होंठ पर कुछ कहा: विराट
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा के होंठ पर विराट ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने लोगों को उनके होंठ के बारे में बोलने से भी खबरदार किया है।
विज्ञापन
विराट कोहली का पूरा ध्यान इन दिनों क्रिकेट पर नहीं लग पा रहा है। न्यूजीलैंड में उनकी टीम संकट में है और विराट की नजरें इस बात पर लगी हैं कि मीडिया उनकी ‘अच्छी दोस्त’ अनुष्का शर्मा के होठों के बारे में क्या कह रहा है?
सूत्र बता रहे हैं कि अनुष्का द्वारा होठों की सर्जरी कराने पर पिछले दिनों मीडिया में जो चर्चाएं हुई उससे विराट बहुत गुस्से में हैं। विराट का मानना है कि यह मीडिया का काम नहीं है कि वह उनकी दोस्त के होठों पर विस्तार से बातचीत करे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार विराट को लगता है कि होंठ अनुष्का का निजी मामला हैं और वह उनका क्या करती हैं, इस पर किसी को बात करने की जरूरत नहीं है।
साथ ही विराट की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि उनकी अनुष्का के साथ दोस्ती पर क्यों जमाने भर की नजर है? बताया जा रहा है कि ‘कॉफी विद करन’ में जिस तरह से अनुष्का से विराट के साथ नजदीकी पर जो सवाल करन जौहर ने पूछे थे, वे भी विराट को पसंद नहीं आए। विराट का मानना है कि वह सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं और अनुष्का ऐक्टिंग पर। अतः लोगों को उनकी निजी जिंदगी में दखल देना बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विराट ने अनुष्का के साथ अपनी दोस्ती को लोगों से हमेशा बहुत छुपा कर रखना चाहा है, लेकिन मुंबई में वह जब-जब अनुष्का के घर में ठहरे, यह बात मीडिया में सुर्खियां बन गईं। ऐसे में आखिर कब विराट दुनिया के सामने अनुष्का के साथ अपनी ‘दोस्ती’ की खबर को बांटेंगे? विराट के नजदीकियों के अनुसार, इस मामले में जल्दबाजी क्या है?
आखिर विराट से सीनियर क्रिकेटर युवराज सिंह और हरभजन सिंह वर्षों से फिल्मी हसीनाओं को दोस्त बनाए घूमते रहे हैं। जब आज तक उन्होंने अपने रिश्तों की सचाई कभी नहीं कबूल की तो फिर विराट पर यह दबाव क्यों...? बात तो बिल्कुल सही है!!