आमिर खान ने कहा- कामयाबी न लड़का देखती है न लड़की, वायरल हो रहा वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानि आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म की कहानी में एक पिता ने सारी मुश्किलों से लड़ते हुए अपनी बेटियों को रेस्लिंग सिखाई थी। एक ऐसा खेल जो ज्यादातर पुरुषों के लिए होता है। इस पिता ने अपनी बेटियों को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर ये साबित कर दिया था कि लड़कियां भी लड़कों के बराबर होती हैं। आपको बता दें कि आमिर खान एक बार फिर ऐसी ही एक वीडियो में नजर आ रहे हैं जो लड़कियों के श्रेष्ठ होने के बारे में बताती है।
आमिर खान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्टार प्लस चैनल का प्रोमो विज्ञापन
दरअसल यह सोशल मैसेज टेलीविजन चैनल स्टार प्लस का प्रोमो है। अपनी फिल्म 'दंगल' के मैसेज को एकबार फिर दर्शकों के सामने लाते हुए आमिर ने अपने नए लुक में स्टारप्लस चैनल के लिए एक विज्ञापन किया है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले आमिर खान का लाल पगड़ी वाला लुक चर्चा का विषय बना हुआ था। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी जिसे लोगों ने उनकी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का लुक समझ लिया था। लेकिन आमिर का ये लुक दरअसल उनके इस प्रोमो वीडियो का हिस्सा है।
अपने इस नए वीडियो को आमिर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
आमिर बन गए हैं स्लिम
आपको बता दें कि आमिर खान इस साल मई में 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर आमिर काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म 'दंगल' में हट्टे-कट्टे नजर आने वाले आमिर इस फिल्म में स्लिम नजर आएंगे। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' साल 2018 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ-साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।