फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   VIRAL VIDEO: Jugal Hansraj brings back memories of Mohabbatein as he dances to Aankhein Khuli ho ya ho band

Viral Video: जुगल हंसराज को याद आए पुराने दिन, 'मोहब्बतें' के गाने 'आंखें खुली हो या हो बंद' पर किया जमकर डांस

Thu, 14 Oct 2021 12:24 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 14 Oct 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
VIRAL VIDEO: Jugal Hansraj brings back memories of Mohabbatein as he dances to Aankhein Khuli ho ya ho band
जुगल हंसराज - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' के समीर शर्मा यानी कि जुगल हंसराज ज्यादा फिल्मों में तो नजर नहीं आए। लेकिन उनकी फिल्म मोहब्बते आज भी उनकी यादों को ताजा कर जाती हैं। हाल में ही उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जुगल अपने सॉन्ग 'आंखें खुली हो या बंद' पर पूरी मस्ती के साथ डांस करते नजर रहे हैं। वह सालों बाद भी अपने डांस के स्टेप्स नहीं भूले हैं। उन्होंने गाना बजते ही हूबहू अपने गाने के स्टेप्स पर डांस किया। सेट पर मौजूद तमाम लोग जुगल के शानदार डांस को देखकर हल्ला करने लगे और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें खूब चीयर किया।

विज्ञापन

जुगल हंसराज के लिए 'मोहब्बतें' लीड एक्टर के तौर पर ब्रेकथ्रू फिल्म मानी जाती है। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, किम शर्मा, जिमी शेरगिल और प्रीति झिंगयानी जैसे ऐक्टर्स भी नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SHADES OF LOVE " محببت"🖤 (@shades__oflove)


जुगल हंसराज ने बॉलीवुड में बतौर एक मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरूआत की थी और वह मासूम के आइकॉनिक सॉन्ग 'लकड़ी की काठी, काठी का घोड़ा' सॉन्ग से पहचाने जाते हैं, इसके बाद वह कर्मा फिल्म में नजर भी आ चुके हैं। जुगल हंसराज कभी खुशी कभी गम, सलमाम नमस्ते और आजा नचले जैसी फिल्मों में देखा जा चुका हैं और प्यार इम्पॉसिबल फिल्म को डायरेक्ट भी कर चुके हैं। फिलहाल वह विदेश में सेटल हैं और एक लेखक बन गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed