फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   viral video:bachpan ka pyaar fame sahdev sung new song

Video: ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव ने गाया एक और नया गाना, सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 08 Sep 2021 04:39 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 08 Sep 2021 04:39 PM IST
सार

सहदेव का एक और गाना जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सहदेव नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'मनी हाइस्ट' के टाइटल ट्रैक 'बेला चाओ' को गाते हुए सुनाई दे रहे हैं।
सहदेव ने सबसे पहले बचपन का प्यार गाना गाया था। ये गाना उन्होंने छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव में अपने स्कूल के फंग्शन में गाया था जिसे उनकी टीचर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

विज्ञापन
viral video:bachpan ka pyaar fame sahdev sung new song
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram

विस्तार

'बचपन का प्यार' गाना तो आपको याद ही होगा। ये गाना इंटरनेट सेंसेशन सुकमा के सहदेव ने गाया था। सहदेव का गाना इतना वायरल हुआ था कि बड़े बड़े स्टार्स इस गाने को गुनगुना रहे थे। इस एक गाने की वजह से सहदेव को कई बड़े प्लेटफॉर्म पर गाना गाने का मौका भी मिला था। एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं। लेकिन इस बार वह बचपन के प्यार गाने की वजह से नहीं बल्कि उनका नया गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

अपने नए वीडियो में सहदेव ने 'बेला चाओ बेला चाओ' को गाया हैं। सहदेव का एक और गाना जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सहदेव नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'मनी हाइस्ट' के टाइटल ट्रैक 'बेला चाओ' को गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सहदेव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, एक बार फिर सहदेव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Vatan Jaiswal (@vatan_jaiswal)

विज्ञापन
विज्ञापन

viral video:bachpan ka pyaar fame sahdev sung new song
इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे सहदेव - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन का प्यान ने बनाया स्टार
सहदेव ने सबसे पहले बचपन का प्यार गाना गाया था। ये गाना उन्होंने छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव में अपने स्कूल के फंग्शन में गाया था जिसे उनकी टीचर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। कुछ महीनों बाद गाना वायरल हुआ और लोगों की जबान पर चढ़ गया। यहां तक कि रैपर बादशाह ने भी सहदेव के साथ एक गाना रिकॉर्ड किया था। इतना ही नहीं सहदेव को 'इंडियन आइडल 12' में भी गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्रिटीज ने भी इस गाने पर अपने डांस मूव्स शेयर किए थे। यहां तक की सहदेव से छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी मुलाकात की और उन्होंने उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed