फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vir Das controversy: Kangana shared Vir Das's old tweet, said- a lousy man

वीर दास विवाद: कंगना ने शेयर किया वीर दास का पुराना ट्वीट, कहा- घटिया आदमी

Wed, 17 Nov 2021 09:54 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 17 Nov 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Vir Das controversy: Kangana shared Vir Das's old tweet, said- a lousy man
वीर दास, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में 'औरतों की दिन में पूजा और रात में गैंगरेप' वाले बयान के बाद से ही कॉमेडियन वीर दास पर देशद्रोह के आरोप लग रहे हैं। लगातार विवादों में बने वीर दास को देश भर से कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। वीर दास के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कंगना रणौत ने उन्हें सॉफ्ट आतंकवाद करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीर दास का पुराना ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि 'यह एक ऐसे घटिया भारतीय आदमी का उदाहरण है, जो किसी भी चीज में अच्छा नहीं है। इसलिए वह अपने ही जैसे लोगों के बीच इस घटियापन को बेच देता है।'  इसके साथ ही कंगना ने वीर दास की गिरफ्तारी की मांग भी की है।
विज्ञापन


क्या है ट्वीट में?
दरअसल, वीर दास के पुराने ट्वीट में उन्होंने महिलाओं के निजी अंग के बारे में लिखा था। जिसे कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस ट्वीट के वायरल होने के बाद से ही वीर दास ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है विवाद?
वीर दास ने हाल में ही अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में जॉन एफ कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में परफॉर्मेंस दी थी। जिसका वीडियो वीर दास ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वीडियो में देश के दोहरे चरित्र के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कविता सुनाई। जिसके बाद से ही उनके खिलाफ देश भर में लोग गुस्सा दिखा रहे हैं।

वीर दास ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के साथ ही वीर दास ने एक बयान जारी किया है। उनके मुताबिक इस वीडियो से उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं था। उनका इरादा बस ये कहने का था कि देश अपने तमाम समस्याओं के बाद भी देश 'महान' है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed