फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vipul amritlal shah and sudipto sen announced his next bastar after the kerala story

Bastar: फिर धमाल मचाएगी सुदीप्तो सेन और विपुल अमृतलाल शाह की जोड़ी, 'द केरल स्टोरी' के बाद अब 'बस्तर' का एलान

Mon, 26 Jun 2023 12:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 26 Jun 2023 12:46 PM IST
सार

द केरल स्टोरी' की ये मश्हूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोड़ी ने एक अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ अपने दूसरे प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसमें देखा जा सकता है कि शांतिपूर्ण माहौल के बीच फिल्म का टाइटल लाल रंग से रंगा हुआ है।

विज्ञापन
vipul amritlal shah and sudipto sen announced his next bastar after the kerala story
बस्तर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

विपुल अमृतलाल शाह ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हिंदी सिनेमा जगत  में उनका अहम योदगान है। हाल ही में उन्होंने और सुदीप्तो सेन की जोड़ी ने मिलकर द केरल स्टोरी जैसी बेहतरीन फिल्म दी है। अब इस जोड़ी ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है, जिसका नाम है 'बस्तर'। यह फिल्म भी असल कहानी पर आधारित बताई जा रही है। 
विज्ञापन


कैसा है पोस्टर
द केरल स्टोरी' की ये मश्हूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोड़ी ने एक अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ अपने दूसरे प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसमें देखा जा सकता है कि शांतिपूर्ण माहौल के बीच फिल्म का टाइटल लाल रंग से रंगा हुआ है। फिल्म का यह अनाउंसमेंट पोस्टर नक्सली कहानी पर आधारित लग रहा है, जिसने लोगों के अंदर एक उत्सुकता भी पैदा की है। हालांकि अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन लोग इसको लेकर उत्साहित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विपुल अमृतलाल शाह इन फिल्मों के लिए हैं मशहूर
फिल्म के अनाउंसमेंट पोस्टर पर लिखा है, एक और सच्चाई जो देश को चौंका देगी, छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आएगा।' इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है, जो कि 5 अप्रैल 2024 है। विपुल अमृतलाल शाह आंखें, हॉलिडे, फोर्स, कमांडो, वक्त, नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग, द केरल स्टोरी, सनक, ब्लॉकबस्टर वेब शो ह्यूमन जैसी फिल्मों के साथ अपनी फिल्मोग्राफी के लिए लोकप्रिय हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर 256 करोड़ कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed