फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vinita nanda director int on kalpana lajmi death

निर्देशक कल्पना लाजमी के निधन से दु:खी हैं विनता नंदा, बोलीं- एक सितारा चला गया

Sun, 23 Sep 2018 06:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
vinita nanda director int on kalpana lajmi death
विनता नंदा

प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार की सुबह निधन हो गया। वह 64 साल की थीं। लाजमी किडनी कैंसर और लिवर फेलियर से पीड़ित थीं।कल्पना लाजमी के निधन पर वैसे तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री दु:खी है लेकिन निर्देशक विनता नंदा के लिए ये एक व्यक्तिगत नुकसान है। अपनी खास दोस्त के यूं सबको छोड़ चले जाने पर आइए देखिए क्या कहती हैं विनता नंदा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा है- एक सितारा वहां चला गया जहां उसकी जगह थी। कल्पना लाजमी उन एक्टर्स में से थीं जिनका मकसद महिला प्रधान फिल्मों को आगे लाना था। उनपर काम करना था। उन्होंने जिस कठिनाई से इस काम को अंजाम दिया वो काबिले तारीफ है क्योंकि एक महिला डायरेक्टर की फिल्म पर पैसे लगाने वाले बहुत कम होते हैं।

लाजमी की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 2006 में प्रदर्शित ‘चिंगारी’ थी। यह फिल्म भूपेन हजारिका के उपन्यास ‘द प्रॉस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन’ पर आधारित थी। हजारिका उनके पार्टनर भी थे। बता दें कि कल्पना महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए जानी जाती थीं। रविवार दोपहर को ही उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन हैरानी की बात ये थी कि इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स संस्था का कोई प्रतिनिधि आज मशहूर उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed