फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vina Malik appeal filed, said religion should be respected!

फिर चर्चाओं में आई वीना मलिक, गई कोर्ट में

Tue, 02 Dec 2014 03:18 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
Vina Malik appeal filed, said religion should be respected!

26 साल जेल की सजा से घबराई एक्ट्रेस वीना मलिक ने पाकिस्तानी कोर्ट में इस सजा के खिलाफ अपील दायर की है। वीना अपने पति असद बशीर के साथ कोर्ट पहुंची थी। वहीं इस सजा से वीना के सुर पूरी तरह बदले-बदले नजर आए।

विज्ञापन


वीना ने इस्लाम के अपमान से संबंधित मुद्दे पर कहा कि, मुस्लिम होने के नाते मैं इस्लाम धर्म से जुड़े तथ्यों को जानती हूं। मैं सपने में भी कभी इस्लाम धर्म का अपमान करने की सोच नहीं सकती। इसके साथ ही वीना ने कहा कि, 'हर धर्म का सम्मान किया जाना चाहिए, और धर्म का अपमान करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।' वीना मलिक ने कोर्ट से मिली 26 साल की सजा को अत्यधिक कठोर बताते हुए अपने हालातों का भी जिक्र किया है।

विज्ञापन

मानवाधिकार संस्‍थाओं से लगाई गुहार

Vina Malik appeal filed, said religion should be respected!

वीना मलिक को मानवाधिकार संस्‍थाओं से काफी उम्मीद है। वहीं एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसी संस्था ने तो लॉबिंग भी करना शुरू कर दिया है। पति-पत्नी को उम्मीद है कि उन्हें 26 साल जेल की सजा से मुक्ति मिल सकती है।

इस मौके पर वीना के शब्दों में सजा का डर साफ झलक रहा था, जब उन्होंने कहा कि, मैं एक-दो महीने के बच्चे की मां हूं और मुझे मेरे बच्चे से कोई अलग नहीं कर सकता। लिहाजा, मैं हर उस इंसान से इसके खिलाफ आवाज उठाने का अनुरोध करती हूं, जो ह्यूमन राइट्स पर विश्वास करते हैं।

वीना ने मीडिया के उनकी खबर को जोर-शोर से उठाए जाने पर पर खुशी का इजहार भी किया। वीना ने कहा, 'मेरी सजा के खिलाफ दुनिया के हर कोने से उठ रही आवाजें सुनकर मैं काफी खुश हूं। विश्व भर के टॉप पब्लिकेशन ने इस वाकये को काफी प्रभावी ढ़ंग से कवर किया है। इसके लिए मैंन उनकी शुक्रगुजार हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed