{"_id":"5beaa852bdec22695873cf88","slug":"vimal-roy-five-films-will-be-screened-in-kolkata-international-film-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी बिमल रॉय की 5 फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी बिमल रॉय की 5 फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
बिमल रॉय
- फोटो : SELF
जाने माने निर्देशक बिमल रॉय को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित करते हुए ‘कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ (केआईएफएफ) के ‘ग्रेट मास्टर सेक्शन’ में उनकी पांच फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
रनोत्तमा सेनगुप्ता ने इस बात की जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि रॉय की चयनित फिल्में भारत के राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार द्वारा डिजिटल रूप से संग्रहित की गई क्लासिक फिल्मों के एक समूह का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
फिल्मोत्सव में प्रदर्शित की जाने वाली रॉय की फिल्में पहला आदमी (1950), मां (1952), यहूदी (1958), दो बीघा जमीन (1953) और सुजाता (1959) हैं।