फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikrant Massey confirms Vidhu Vinod Chopra 12th Fail has been submitted to Oscars as an independent nomination

12th Fail: ऑस्कर के लिए भेजी गई विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल', विक्रांत मैसी ने किया खुलासा

Sat, 25 Nov 2023 11:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 25 Nov 2023 11:31 PM IST
सार

'12वीं फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं अब विक्रांत मैसी बताया है कि उनकी फिल्म को स्वतंत्र नामांकन के रूप में ऑस्कर के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Vikrant Massey confirms Vidhu Vinod Chopra 12th Fail has been submitted to Oscars as an independent nomination
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन के साथ शानदार हिट बन गई है। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। वहीं, अब आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की भूमिका निभाने वाले विक्रांत मैसी ने पुष्टि की है कि '12वीं फेल' ने स्वतंत्र नामांकन के रूप में ऑस्कर के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


ऑस्कर में पहुंची फिल्म
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान विक्रांत ने फिल्म उद्योग में अपनी यात्रा के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि जब वे सिर्फ 15 साल के थे तो कैसे उन्हें काम की तलाश में मजबूर होना पड़ा, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि उनकी कॉलेज की फीस उनके पिता पर बोझ बने। मनोरंजन की दुनिया में विक्रांत का सफर टेलीविजन से शुरू हुआ। उन्हें लोकप्रिय टेलीविजन शो 'कुबूल है' में अयान अहमद खान की भूमिका से पहचान मिली, जो 2012 से 2013 तक प्रसारित हुआ। वहीं अब उन्होंने अपने जिंदगी का खास पड़ाव भी पार कर लिया है। उन्होंने बताया है कि उनकी फिल्म '12वीं फेल' को स्वतंत्र नामांकन के रूप में ऑस्कर के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


डांसर भी हैं अभिनेता
टीवी से अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता ने यह भी बताया कि वह एक डांसर हैं और उन्होंने श्यामक डावर से प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने स्टेज पर जमकर डांस भी किया। विक्रांत ने बॉलीवुड सिनेमा में भी एक सफल बदलाव किया है। वह उन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने अपनी कहानी और प्रदर्शन के लिए आलोचकों की प्रशंसा हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'12वीं फेल' की कहानी
वहीं बात करें अभिनेता की फिल्म के बारे में तो विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मैसी ने मनोज की भूमिका निभाई है और मेधा शंकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। '12वीं फेल' अनुराग पाठक के उपन्यास पर आधारित है, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की जीवन यात्रा पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed