फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikrant Massey begun shooting for Rajkumar Hirani OTT debut series in Goa Know Details

Vikrant Massey: क्या राजकुमार हिरानी की डेब्यू सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं विक्रांत मैसी? गोवा में होने की खबर

Wed, 05 Feb 2025 06:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Feb 2025 06:22 PM IST
सार

Vikrant Massey: अभिनेता विक्रांत मैसी फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी की ओटीटी डेब्यू सीरीज में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Vikrant Massey begun shooting for Rajkumar Hirani OTT debut series in Goa Know Details
विक्रांत मैसी-राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई लोकप्रिय फिल्में दे चुके राजकुमार हिरानी अब ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने जा रहे हैं। उनकी डेब्यू ओटीटी सीरीज में विक्रांत मैसी नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले विक्रांत ने कुछ वक्त ब्रेक लेने का एलान किया था। अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि विक्रांत मैसी ने सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। वे गोवा में शूटिंग कर रहे हैं। क्या है इन खबरों की सच्चाई जानते हैं। 

विज्ञापन

गोवा में चल रही शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विक्रांत गोवा में हैं और वे राजकुमार हिरानी की सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में वहां हैं। ओटीटीप्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक विक्रांत मैसी गोवा पहुंच चुके हैं, जहां राजकुमार हिरानी की बहुप्रतीक्षित ओटीटी सीरीज आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। सूत्रों ने पोर्टल को बताया कि अभिनेता ने गोवा के खूबसूरत तटीय इलाके में शूटिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महामारी के दौरान खोजी गई सीरीज की कहानी
कहा जा रहा है कि सीरीज की शूटिंग जोरों पर है। हालांकि, सीरीज के बारे में जानकारियां गुप्त रखी गई हैं। इससे पहले मीडिया बातचीत में राजकुमार हिरानी ने ओटीटी स्पेस को एक्सप्लोर करने के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि हर कहानी फीचर फिल्म के ढांचे में फिट नहीं बैठती है और कुछ कहानियां लंबे फॉर्मेट के लिए बेहतर होती हैं। वे जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वह महामारी के दौरान खोजा गया था। 

यह खबर भी पढ़ें:
Choli Ke Peeche Song: 'उम्मीद है वे मेरे और गाने कवर करेंगे', दिलजीत से मिली तगड़ी रॉयल्टी तो बोलीं इला अरुण

विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगे विक्रांत
ओटीटी सीरीज के लिए राजकुमार हिरानी काफी उत्साहित हैं। बात करें विक्रांत के वर्क फ्रंट की तो वे 'आंखों की गुस्ताखियां' में नजर आएंगे। यह एक खूबसूरत लव स्टोरी है। इसमें वे शनाया कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। 

यह खबर भी पढ़ें:
Chhaava: जख्मों से घायल और खून से लथपथ दिखे विक्की कौशल, 'छावा' का दिल दहला देने वाला नया पोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed