Vikrant Massey: कब शुरू होगी 'व्हाइट' की शूटिंग? विक्रांत ने श्री श्री रविशंकर के साथ फोटो साझा कर दिया अपडेट
Vikrant Massey Movie White: अभिनेता विक्रांत मैसी फिल्म 'व्हाइट' में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, उन्होंने इस पर अपडेट दिया है।
विस्तार
अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म 'व्हाइट' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसमें वे आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के किरदार में नजर आएंगे। विक्रांत ने अपने इस किरदार की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर वे कुछ घबराए हुए हैं। हाल ही में विक्रांत ने फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट शेयर किया है। उन्होंने श्री श्री रविशंकर के साथ तस्वीर शेयर कर बताया है कि शूटिंग कब शुरू होने वाली है?
विक्रांत बोले- 'मैं आभारी हूं'
विक्रांत मैसी ने शुक्रवार 23 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया। इसमें वे आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'अपने गुरु श्री श्री रवि शंकर जी की कहानी को जीवंत करने के लिए मैं बहुत आभारी महसूस कर रहा हूं। मैं केवल आपके जूतों में कदम रखने का प्रयास कर सकता हूं गुरुदेव। हालांकि यह व्यर्थ है, लेकिन मुझे कोशिश करनी चाहिए'।
इस महीने से शुरू होगी शूटिंग
विक्रांत ने आगे लिखा है, 'धरती मां पर बहुत ही कम ऐसा होता है, जब आप जैसी निस्वार्थ आत्माओं की झलक मिलती है। मेरे प्यारे शुभचिंतकों, मैं बहुत घबराया हुआ हूं। मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत होगी। फिल्म 'व्हाइट' सिनेमाघरों में रिलीज होगी'। हालांकि, एक्टर ने रिलीज डेट पर कोई अपडेट शेयर नहीं किया है। यह जरूर बताया है कि फिल्म की शूटिंग, अगस्त 2025 में शुरू होगी।
Bhool Chuk Maaf Review: बनारसी बाबू अवतार में जमे नहीं राजकुमार राव, ओटीटी पर ही निकलती बरात तो अच्छा होता
यूजर्स ने जताया विक्रांत पर भरोसा
विक्रांत के इस पोस्ट पर फैंस और नेटिजन्स उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'श्री श्री रविशंकर का किरदार आपसे बेहतर भला कौन निभा सकता है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस किरदार को निभाने के लिए आप ही बेस्ट हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'आपको यह मौका मिला है। हमें यकीन है कि आप इस किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे'।