फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikram film Dhruva Natchathiram not releasing Today director Gautham Vasudev said i wants Just a few more days

Dhruva Natchathiram: आज नहीं रिलीज होगी 'ध्रुव नटचतिरम', निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने देर रात दी जानकारी

Fri, 24 Nov 2023 10:01 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 24 Nov 2023 10:01 AM IST
सार

गौतम वासुदेव मेनन के निर्देशन में बनी 'ध्रुव नटचतिरम' 2018 से निर्माण में है। फिल्म को कई देरी का सामना करना पड़ा है। दर्शकों को इस जासूसी एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Vikram film Dhruva Natchathiram not releasing Today director Gautham Vasudev said i wants Just a few more days
ध्रुव नचतिराम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ अभिनेता विक्रम की आगामी तमिल फिल्म 'ध्रुव नटचतिरम' आज स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार थी। मगर अब यह फिल्म आज रिलीज नहीं होगी। शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे फिल्म के निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) कर इसकी जानकारी दी है। मेनन ने बताया कि वह  आज ध्रुव नटचथिरम को स्क्रीन पर लाने में असमर्थ हैं। 
विज्ञापन


2018 से हो रहा फिल्म का निर्माण 
गौतम वासुदेव मेनन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2018 से निर्माण में है। फिल्म को कई देरी का सामना करना पड़ा है। दर्शकों को इस जासूसी एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। विक्रम, रितु वर्मा, सिमरन, आर पार्थिबन, राधिका सरथकुमार और विनायकन स्टारर यह फिल्म आज शुक्रवार  24 नवंबर को पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह थी। मगर अब गौतम वासुदेव मेनन ने फिल्म की रिलीज के लिए फैंस से कुछ और दिन मांगे हैं। 
विज्ञापन


Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने की संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ, 'एनिमल' में साथ काम करने के अनुभव को बताया अद्भुत
विज्ञापन
विज्ञापन


मेनन ने ट्वीट कर लिखा-
निर्देशक ने ट्वीट कर लिखा, 'माफ करें। ध्रुव नटचथिरम को आज स्क्रीन पर लाने में असमर्थ हूं। हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन ऐसा लगता है कि हमें अभी एक या दो दिन और चाहिए। दुनिया भर में एडवांस बुकिंग और उचित स्क्रीन के साथ सभी को एक शानदार अनुभव प्रदान करने की उम्मीद है। फिल्म के लिए दर्शकों का समर्थन उत्साहजनक है और इसने हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। बस कुछ दिन और, और हम आ जायेंगे।' 
 

दर्शकों के उत्साह पर फिरा पानी
बता दें कि गौतम वासुदेव मेनन ने ध्रुव नटचतिरम को एक ऐसी फिल्म बताया है, जिसे वह खुद व्यक्तिगत रूप से सिनेमाघरों में देखना पसंद करेंगे। निर्देशक गौतम वासुदेव के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज का आज दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। मगर फिल्म की रिलीज डेट टल जाने से दर्शकों के उस्ताह पर पानी फिर गया है।  

मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी हैं सेलिना जेटली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed