फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikram Bhatt film Ghost trailer has been out starrer Shivam Bhargava and Vikram Bhatt

विक्रम भट्ट की अगली फिल्म घोस्ट का ट्रेलर रिलीज, कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है फिल्म

Mon, 23 Sep 2019 02:28 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 23 Sep 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Vikram Bhatt film Ghost trailer has been out starrer Shivam Bhargava and Vikram Bhatt
Ghost - फोटो : amar ujala mumbai

एक शैली के रूप में हॉरर फिल्मों ने दर्शकों को लंबे समय तक मोहित किया है। ये शैली निश्चित रूप से सबसे कठिन शैलियों में से एक है। इस शैली के प्रति अपने जुनून को विक्रम भट्ट ने अपनी हर एक फिल्म में प्रदर्शित किया है। उनकी अगली फिल्म घोस्ट, भी एक अधिक डरावनी फिल्म है। 

विज्ञापन

 
घोस्ट का ट्रेलर दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाने की कोशिश करता दिखता है, जहां हर चीज़ का डर होता है। भट्ट ने सोमवार की सुबह इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया। भट्ट ने बताया कि यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है। घोस्ट दर्शकों को करण खन्ना की यात्रा पर ले जाती है, जिस पर उसकी पत्नी की हत्या का आरोप है, लेकिन उसका मानना है कि उसकी हत्या किसी आत्मा ने की है। आगे, एक शैतान की ऐसी भयावह कहानी है, जो दर्शकों को लगातार डराने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


विक्रम भट्ट कहते हैं, “घोस्ट उन डरावनी फिल्मों में से एक है जिन पर मैंने काम किया है। शानदार संपादन के साथ फिल्म की चुस्त पटकथा दर्शकों को डर से अपनी सीटों से चिपके रहने को मजबूर कर देता है। आज ट्रेलर जारी हुआ है और हमें भरोसा है कि हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में सक्षम हुए हैं।” विक्रम भट्ट ने बताया कि घोस्ट का विचार उन्हें तब आया जब उन्होंने एक अखबार में पढ़ा कि कैसे एक ब्रिटिश अदालत ने एक मामले में एक आत्मा के ट्रायल की अनुमति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed