फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikas Bahl Reveals Kangana Ranaut Starrer Queen 2 Script Is Ready Know Here Full Update

Queen 2: कंगना रणौत की 'क्वीन 2' पर बड़ा अपडेट आया सामने, तैयार हुई फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्ट

Fri, 23 Feb 2024 10:45 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 23 Feb 2024 10:45 AM IST
सार

निर्देशक विकास बहल ने पिछले साल खुलासा किया था कि वह क्वीन के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Vikas Bahl Reveals Kangana Ranaut Starrer Queen 2 Script Is Ready Know Here Full Update
कंगना रनौत और विकास बहल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी फिल्मों को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। कंगना जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। कंगना ने बॉलीवुड को कई फिल्में दी हैं, लेकिन अभिनेत्री को पहचान वर्ष 2014 में आई फिल्म 'क्वीन' से मिली थी। ये फिल्म के करियर के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी। इस फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद दर्शकों के इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से जुड़ीं तमाम अफवाहों के बीच निर्देशक विकास बहल ने पिछले साल खुलासा किया था कि वह इसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आ रहा है।

विज्ञापन

लॉक हुई 'क्वीन 2' की स्क्रिप्ट

कंगना रणौत की 'क्वीन 2' की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है। फिल्म 'क्वीन' की रिलीज को 10 साल पूरे होने वाले हैं। सात मार्च को इस फिल्म को एक दशक पूरा हो जाएगा। इस पर बात करते हुए फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने कहा, 'क्वीन की रिलीज को दस साल पूरे होने वाले हैं। बहुत सारे लोग जो मुझसे क्वीन 2 के बारे में पूछते रहते हैं। तो मुझे ऐसा लगता है जैसे यह फिल्म कल ही रिलीज हुई है। हालांकि, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमने वास्तव में अपनी कहानी पूरी कर ली है।' 

विज्ञापन


Poonam Pandey: मौत की झूठी अफवाह फैलाकर कानूनी पचड़े में फंसीं पूनम पांडे? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ बताया सच

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वीन 2 को लेकर क्या बोले निर्देशक

इसके साथ ही निर्देशक ने कहा, 'मुझे बहुत बार दर्शकों की उम्मीदों को लेकर बोझ महसूस होता है, क्योंकि क्वीन सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि, मुझे ये विश्वास है कि सीक्वल से बहुत लाभ होगा, लेकिन मैं इसमें जल्दबाजी नहीं करना चाहता था।' उन्होंने कहा कि वह इसकी स्क्रिप्ट के साथ समझौता नहीं करना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा, 'अगर मुझे सीक्वल से लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव महसूस नहीं होता, तो मैं इसे चार साल पहले ही सिर्फ पैसों के लिए बना चुका होता।'


'क्वीन' के लिए कंगना को मिला था नेशनल अवॉर्ड

फिल्म 'क्वीन' के लिए कंगना रणौत को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस फिल्म में कंगना ने रानी नाम की एक साधारण लड़की का किरदार निभाया था। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। यह फिल्म दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी की बायोपिक है, जिसमें कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। 

Article 370 Screening: 'आर्टिकल 370' की स्क्रीनिंग में पति आदित्य के साथ पहुंचीं यामी, तमाम सितारों से सजी शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed