फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Deverakonda apologises post complaint for derogatory comments on tribal people says No intention to hurt

Vijay Deverakonda: 'आदिवासियों' पर की गई टिप्पणी पर विजय देवरकोंडा ने मांगी माफी, पोस्ट साझा कर पेश की सफाई

Sat, 03 May 2025 01:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 03 May 2025 01:06 PM IST
सार

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने सूर्या के रेट्रो प्री-रिलीज इवेंट के दौरान आदिवासी समुदायों के बारे में की गई अपनी कथित टिप्पणी से जुड़े विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 
 

विज्ञापन
Vijay Deverakonda apologises post complaint for derogatory comments on tribal people says No intention to hurt
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विजय देवरकोंडा वर्तमान में बहुप्रतीक्षित फिल्म किंगडम की रिलीज के लिए तैयार हैं। वहीं, इस बीच वह एक विवाद में भी घिर गए हैं। दरअसल, विजय साउथ सुपरस्टार सूर्या फिल्म फिल्म 'रेट्रो' के प्री-रिलीज इवेंट में 'आदिवासी लोगों' के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों के लिए ट्रोल हो गए। कुछ दिनों के बाद अभिनेता के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। अब विजय ने आखिरकार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है और अपनी टिप्पणियों को लेकर सफाई पेश की है।

विज्ञापन

विजय ने पेश की सफाई
विजय देवरकोंडा ने एक्स पर पोस्ट साझा कर इस मामले के बारे में बात की। 'रेट्रो' प्री-रिलीज इवेंट में अपनी आदिवासी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'यह मेरे ध्यान में आया है कि रेट्रो ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान मैंने जो टिप्पणी की, उससे जनता के कुछ सदस्यों में चिंता पैदा हो गई है। मैं ईमानदारी से स्पष्ट करना चाहता हूं, किसी भी समुदाय को चोट पहुंचाने या निशाना बनाने का बिल्कुल भी इरादा नहीं था, खासकर हमारे अनुसूचित जनजातियों को, जिनका मैं गहराई से सम्मान करता हूं और उन्हें हमारे देश का अभिन्न अंग मानता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय की पोस्ट
विजय ने लिखा, 'मैं एकता के बारे में बोल रहा था- कैसे भारत एक है, हमारे लोग एक हैं और कैसे हमें एक साथ आगे बढ़ना चाहिए। मैं किस दुनिया में ऐसा करूंगा, जब हम सभी को एक देश के रूप में एकजुट रहने का आग्रह करते हुए, भारतीयों के किसी भी समूह के खिलाफ जानबूझकर भेदभाव करूंगा, जिन्हें मैं अपने परिवार की तरह, अपने भाइयों की तरह देखता हूं।'
विजय ने आगे लिखा, 'जनजाति' शब्द, जैसा कि मैंने इसका इस्तेमाल किया, ऐतिहासिक और शब्दकोश अर्थ में था, सदियों पहले के समय को संदर्भित करता है, जब वैश्विक स्तर पर मानव समाज जनजातियों और कुलों में संगठित था, जो अक्सर संघर्ष में रहते थे। यह कभी भी अनुसूचित जनजातियों के वर्गीकरण का संदर्भ नहीं था, जिसे औपनिवेशिक और उत्तर-औपनिवेशिक भारत के दौरान पेश किया गया था और केवल 20वीं शताब्दी के मध्य में औपचारिक रूप दिया गया था- 100 साल भी नहीं।'

विज्ञापन

शब्द का भी बताया अर्थ
विजय ने आगे लिखा, 'अंग्रेजी शब्दकोश के अनुसार, 'जनजाति' का अर्थ है- पारंपरिक समाज में एक सामाजिक विभाजन जिसमें सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक या रक्त संबंधों से जुड़े परिवार या समुदाय शामिल होते हैं, जिनकी एक समान संस्कृति और बोली होती है। यदि मेरे संदेश का कोई हिस्सा गलत समझा गया या चोट पहुंचाने वाला है तो मैं अपना हार्दिक खेद व्यक्त करता हूं। मेरा एकमात्र उद्देश्य शांति, प्रगति और एकजुटता की बात करना था। मैं अपने मंच का उपयोग उत्थान और एकीकरण के लिए करने के लिए प्रतिबद्ध हूं- कभी भी विभाजन के लिए नहीं।'
Nirmal Kapoor: श्मशान पहुंचा निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर, करण-रानी समेत कई सेलेब्स ने किए अंतिम दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed