फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidyut Jamwal upcoming movie junglee

विद्युत जामवाल बनेंगे हाथी के दोस्त

Thu, 08 Sep 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 08 Sep 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
Vidyut Jamwal upcoming movie junglee

दम मारो दम और नौटंकी साला जैसी फ्लॉप फिल्मों के बाद निर्देशक रोहन सिप्पी अब विद्युत जामवाल के साथ फिल्म ला रहे हैं, जंगली। फिल्म में विद्युत और एक जंगली हाथी की दोस्ती की कहानी कही जाएगी। सूत्रों के अनुसार इंसान और जानवर की दोस्ती की यह कहानी थ्रिलर अंदाज में होगी। इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी। जंगली में विद्युत जानवरों के डॉक्टर रहेंगे, जो अपने पिता के हत्यारों की खोज में जंगलों में जाएंगे।

विज्ञापन


वहां होने वाली घटनाएं मनुष्य और जानवरों के  रिश्तों पर नए अंदाज में रोशनी डालेंगी। बताया जाता है कि फिल्म की कहानी का आइडिया रोहन को 1971 की फिल्म हाथी मेरे साथी से मिला। रोहन फिल्म में हाथियों का इस्तेमाल करना चाहते हैं। साथ ही फिल्म को लार्जर दैन लाइफ लुक देने के लिए कंप्यूटर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। फिल्म में ऐक्शन और इमोशन दोनों को बराबर जगह दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed