फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vidyut jamwal ignore salman and shahrukh films

एक नया लड़का बना सलमान-शाहरुख का दुश्मन

Wed, 02 Jul 2014 07:14 AM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 07:14 AM IST
विज्ञापन
vidyut jamwal ignore salman and shahrukh films

कुछ दिनों पहले खबर थी कि विद्युत जामवाल ने सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' में काम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। जिसमें उन्हें सलमान के भाई का किरदार दिया जा रहा था। फिल्म छोड़ने का कारण उन्होंने दूसरी फिल्मों के साथ किये गये वायदे को बताया था। लेकिन अब इसका दूसरा ही कारण सामने आया है।

विज्ञापन


दरसल सलमान की फिल्म के लिए मना करना उनका दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होना नही, बल्कि उनकी ये जिद थी क़ि अब वह सिर्फ़ सोलो हीरो वाली फिल्मों में ही काम करेंगे, किसी और के साथ सहायक अभिनेता क़े रुप में नहीं। इसी के चलते उन्होंने शाहरुख की भी फिल्म के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया।
विज्ञापन

सोलो किरदार करना चाहते हैं विद्युत

vidyut jamwal ignore salman and shahrukh films
"​अब तक 'फ़ोर्स', 'कमांडो' और 'बुलट राजा' जैसी फिल्मों में अपनी ऊर्जा और ताकत का प्रदर्शन करने के बाद विद्युत अब सिर्फ़ सोलो किरदार ही करना चाहते हैं। यहाँ तक कि उन्होंने इसी वजह से सलमान और शाहरुख़ जैसे दिग्गजों के साथ भी काम करने के लिए खुले तौर पर मना कर दिया। जिसकी वजह से फ़िल्मी सितारें उनसे नाराज हो गए हैं।​

​सूत्र का कहना है कि अभिनेता जो अब किसी मुख्य अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं, "हाल ही में उन्हें कुछ फ़िल्म निर्माताओ ने प्रस्ताव दिये थे, लेकिन उन्होंने निर्माताओं को यह साफ़ कर दिया कि वह सिर्फ टॉप अभिनेत्रियों के साथ ही काम करेंगे।"​​​

देखते हैं कब मिलती है फिल्म

vidyut jamwal ignore salman and shahrukh films

​अभिनेता के करीबी एक सूत्र का कहना है कि उन्होंने दोनों ही फिल्मोँ को मना कर दिया है, क्योंकि वह पहले ही किसी और की फिल्म को हाँ कह चुके हैं। वह फिल्म तिग्मांशु धुलिया की फिल्म होगी जिसमेँ विधुत नजऱ आऐंगे।

वैसे विद्युत ने अभी तक जितना भी काम किया है उस काम की तारीफ ही की गई है। अब देखना है कि विद्युत सलमान और शाहरुख को कब तक चैलेंज दे पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed