Vidyut Jammwal: विद्युत ने सरकार से की रेसलर्स की मदद करने की गुजारिश, कहा- वे एथलीट से पहले देश के नागरिक
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया।
विस्तार
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टार पहलवानों का धरना लगातार जारी है। वह बृजभूषण के खिलाफ छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए और अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर पहलवानों का समर्थन करने के लिए बॉलीवुड के तमाम स्टार्स सामने आए हैं। अब इस कड़ी में विद्युत जामवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
क्या बोले विद्युत जामवाल?
दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। वह अपनी आने वाली नई फिल्म IB71 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सवाल है। वह हमारे एथलीट हैं और परेशान हैं, लेकिन पहले देश के नागरिक हैं। उन्हें आवश्यक मदद दी जानी चाहिए। मुझे लगता है कि अधिकारी उनकी बात सुन रहे हैं, लेकिन आगे क्या? वह अपनी चिंताओं के बारे में क्या कर रहे हैं? मैं एक एथलीट हूं और मुझे लगता है कि वह उनकी बात सुनेंगे और अब चीजें बदल जाएंगी। वह वही करेंगे जो सही है।
Sanya Malhotra: कटहल की रिलीज से पहले सान्या ने गुड़गांव में खरीदा घर, परिवार को दिया खूबसूरत तोहफा
रेसलर्स का प्रदर्शन जारी
दरअसल, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया जैसे कई रेसलर्स पिछले दो हफ्तों से जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों ने बीते गुरुवार को यह भी दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। यह विरोध प्रदर्शन 23 अप्रैल को शुरू हुआ और सरकार द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Pathaan Vs Tiger: फ्रेम-टू-फ्रेम कॉपी है शाहरुख-सलमान का एक्शन सीक्वेंस! इस सुपरस्टार की सीरीज से किया चोरी
ऐसा है अभिनेता का वर्कफ्रंट
वहीं, बात करें विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म के बारे में तो कल्प रेड्डी द्वारा अभिनीत IB71 एक गुप्त मिशन की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसे भारत ने 1970 के भारत-पाक युद्ध के दौरान शुरू किया था। इस फिल्म में विद्युत और अनुपम खेर के साथ निहारिका रायजादा और विशाल जेठवा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 मई को रिलीज होने वाली है।
Adipurush Trailer: दुनियाभर में एक साथ देखने को मिलेगा आदिपुरुष का ट्रेलर, जानिए कब होगा रिलीज