फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidyut Jammwal begins shooting for Khuda Hafiz Chapter II Agni Pariksha

खुदा हाफिज चैप्टर II अग्निपरीक्षा: विद्युत जामवाल ने शुरू की फिल्म की शूटिंग, फिर एक्शन का जादू चलाते आएंगे नजर

Fri, 23 Jul 2021 12:05 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 23 Jul 2021 12:05 AM IST
सार

फिल्म खुदा हाफिज के लिए जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद पैनोरामा स्टूडियोज अब खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा लेकर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Vidyut Jammwal begins shooting for Khuda Hafiz Chapter II Agni Pariksha
खुदा हाफिज - फोटो : ट्विटर

विस्तार

दक्षिण भारतीय सिनेमा में खतरनाक विलेन के तौर पर मशहूर रहे विद्युत जामवाल ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पोजीशन पक्की कर ली है। ओटीटी पर उनकी फिल्म फ्रेंचाइजी ‘कमांडो’ को लॉकडाउन के दौरान खूब देखा गया। अब, बारी उनकी एक और फ्रेंचाइजी की है। फिल्म खुदा हाफिज के लिए जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद पैनोरामा स्टूडियोज अब खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा लेकर आ रहे हैं। फिल्म की घोषणा से उत्साहित फिल्म से जुड़ी टीम ने मुंबई में एक मुहूर्त समारोह के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता ने अपने आदिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'इंटेंस को फिर से परिभाषित करने वाली एक कहानी! खुदा हाफिज अध्याय II अग्नि परीक्षा हिट।

विज्ञापन



विज्ञापन

Vidyut Jammwal begins shooting for Khuda Hafiz Chapter II Agni Pariksha
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि फारूक कबीर द्वारा निर्देशित, यह फिल्म मुंबई में अपने पहले शेड्यूल में और इसके बाद लखनऊ में एक और शेड्यूल में शुरू होगी। विद्युत जामवाल का इस बारे में मानना है, 'कहानी वहां नहीं खत्म होती जहां समीर को उसकी पत्नी मिल जाती है, बल्कि कई मुश्किलों से गुजरने के बाद उस महिला का खुद को स्थापित कर पाना और समाज में सफलतापूर्वक रह पाना, यह प्रेम कहानी की वास्तविक शुरुआत है। हम सेकेंड चैप्टर में यही दर्शाने की योजना बना रहे हैं।'

Vidyut Jammwal begins shooting for Khuda Hafiz Chapter II Agni Pariksha
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म निर्देशक फारूक कबीर इस बारे में चर्चा चलने पर कहते हैं, 'मैं हमेशा से फिल्म की कहानी को और आगे ले जाना चाहता था, लेकिन मुझे फिल्म के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया देखने का बेसब्री से इंतज़ार था । खुदा हाफिज चैप्टर 2 बहुत ही प्रबल और दिल को छूने वाली प्रेम कहानी होगी। ये अब दोनों किरदारों के लिए अग्नि परीक्षा के समान है। इस फिल्म से लोग बड़े पर्दे पर भरपूर प्यार और एक्शन कि उम्मीद कर सकते हैं।'

विज्ञापन

Vidyut Jammwal begins shooting for Khuda Hafiz Chapter II Agni Pariksha
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक फारूक कबीर निर्देशित फिल्म ‘खुदा हाफिज’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुत ही बड़ी संख्या में दर्शकों ने देखा है। फिल्म के सेकेंड चैप्टर में इसके लीड कैरेक्टर्स यानी विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अपनी लव स्टोरी को आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर प्रोड्यूस करने के पीछे खास वजह यह है कि इसमें एक्शन सीन्स के साथ लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed