{"_id":"5b6ec3664f1c1b8d6e8b53ee","slug":"vidya-balan-ready-to-do-indra-gandhi-biopic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय राजनीति की सबसे पॉवरफुल लेडी के रोल में नजर आएंगी विद्या बालन, बोलीं- 'ये सौभाग्य की बात है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारतीय राजनीति की सबसे पॉवरफुल लेडी के रोल में नजर आएंगी विद्या बालन, बोलीं- 'ये सौभाग्य की बात है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
विद्या बालन
पिछले कुछ समय से खबर आ रही है कि विद्या बालन प्रेग्नेंट हैं । उनकी बेबी बंप छिपाते हुए कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं । हालांकि विद्या की तरफ से इस खबर पर कोई बयान नहीं आया है । इसी बीच विद्या के अगले प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी जानकारी मिली है ।
खबरों की मानें तो विद्या जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। यह एक वेब सीरीज होगी । विद्या अपने इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं । मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, विद्या भारतीय राजनीति की पॉवरफुल लेडी के लुक में खुद को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं ।

Vidya Balan
उनका मानना है कि ये रोल मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है । इस वेब सीरीज में इंदिरा गांधी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के हर पहलू को छुआ जाएगा । यह सीरीज वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष की किताब Indira: India's most powerful prime minister पर आधारित होगी।
वेब सीरीज की शूटिंग जल्द शुरू होगी । विद्या का रोल तो फाइनल हो गया है लेकिन बाकी की कास्टिंग जारी है । सब कुछ फाइनल होने के बाद मेकर्स सीरीज की आधिकारिक घोषणा करेंगे ।
वेब सीरीज की शूटिंग जल्द शुरू होगी । विद्या का रोल तो फाइनल हो गया है लेकिन बाकी की कास्टिंग जारी है । सब कुछ फाइनल होने के बाद मेकर्स सीरीज की आधिकारिक घोषणा करेंगे ।