फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vidya avoid bollywood on her marriage

कुछ अलग अंदाज में होगी विद्या बालन की शादी

Wed, 28 Nov 2012 12:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 28 Nov 2012 12:20 PM IST
विज्ञापन
vidya avoid bollywood on her marriage
बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री विद्या बालन की शादी का अंदाज कुछ अलग ही होगा। न सिर्फ वे इस समारोह से इंडस्ट्री को दूर रखने वाली हैं, बल्कि इस अवसर दो भिन्न संस्कृतियों का मेल भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


विद्या आगामी 14 दिसंबर को यूटीवी के प्रमुख सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। विद्या और सिद्धार्थ अपने-अपने धर्म के अनुसार शादी करेंगे। यह शादी तमिल
विज्ञापन
के साथ-साथ पंजाबी ट्रेडिशन के साथ भी होगी। शादी मंदिर और गुरूद्वारे दोनों जगहों पर होगी। मुंबई में शादी करने के बाद विद्या और सिद्धार्थ मुंबई से दूर चेन्नई में अपना रिसेप्शन मनाएंगे ताकि सिर्फ उनके परिवार वाले ही शादी में शरीक हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्या की शादी की तैयारियां इन दिनों जोरों शोर से चल रही हैं। डिजाइनर सब्यसांची उनके लिए कपड़े तैयार कर रहे हैं। 18 साडियों का विद्या ने सब्यसांची को ऑर्डर दिया है। फिलहाल विद्या लंदन में हैं। इसी सप्ताह वे मुंबई वापस लौट रही हैं। लौटने के बाद ही विद्या तय करेंगी कि वह 18 साडियों में से कौन सी साड़ी अपनी शादी के दिन पहनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed