{"_id":"1a925f77ffe3a08921b4200642f79967","slug":"vidhya-balan-took-spesial-course-for-her-next-film-hindi-news-tm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये क्या! विद्या बालन ने लिया फूल बेचने का प्रशिक्षण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये क्या! विद्या बालन ने लिया फूल बेचने का प्रशिक्षण
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने आने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में अपने किरदार के लिए एक फ्लोरिस्ट से प्रशिक्षण लिया। मोहित सूरी निर्देशित फिल्म में विद्या ने होटल में काम करने वाली एक फ्लोरिस्ट की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विद्या चाहती थीं कि वह अपनी भूमिका में सटीक लगें, इसलिए सूरी ने उनके लिए मुंबई के होटल से पेशेवर फ्लोरिस्ट को बुलाकर विद्या को प्रशिक्षक दिलवाया।
सूरी ने एक बयान में कहा, "विद्या को हर भूमिका में जान डाल देने वाली कलाकार के रूप में जाना जाता है। फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में अपने किरदार वसुधा को वह अपना 200 प्रतिशत देना चाहती हैं।"
विज्ञापन
विद्या का समर्पण देख चकित हुए निर्देशक
मोहित ने बताया, "हमने एक फ्लोरिस्ट को बुलाया, जिसने विद्या को उनके किरदार के लिए प्रशिक्षित किया। हम तो भूमिका के लिए विद्या के समर्पण को देखकर ही चकित थे। दर्शकों को फिल्म में विद्या का काम बेहद पसंद आएगा।"
विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' 12 जून को प्रदर्शित हो रही है।
विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' 12 जून को प्रदर्शित हो रही है।