{"_id":"82542c6a911eced1243455c2614b70f8","slug":"vidhu-vinod-chopra-is-suffering-from-swine-flu-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनम के बाद अब विधु विनोद चोपड़ा हुए स्वाइन फ्लू का शिकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम के बाद अब विधु विनोद चोपड़ा हुए स्वाइन फ्लू का शिकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू की खबर अभी चर्चा में ही कि बॉलीवुड की एक और हस्ती विधु विनोद चोपड़ा भी इस बीमारी का शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड की हस्तियां अब एक एक करके स्वाइन फ्लू की चपेट में आ रही हैं। सोनम कपूर के बाद अब फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा सहित उनकी पत्नी और बेटे को स्वाइन फ्लू होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि विधु और उनके बेटे अग्नि को हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है। जबकि उनकी पत्नी अनुपमा चोपड़ा अभी घर पर ही इलाज करवा रही हैं।
गौरतलब है कि सूरज बड़जात्या की फिल्म 'राम रतन धन पायौ' की शूटिंग करते वक्त अभिनेत्री सोनम कपूर इस बीमारी का शिकार हो गई थीं। फिलहाल सोनम अस्पताल में हैं और उनकी खूब देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन
लेकिन सोनम को स्वाइन फ्लू होने की खबर से पूरा बॉलीवुड चिंता में पड़ गया था। सोनम के जल्द ठीक होने की दुआएं भी की जा रही हैं।
अब विधु विनोद चोपड़ा और उनके परिवार को स्वाइन फ्लू की खबर ने एक बार फिर बॉलीवुड को हैरानी में डाल दिया है।