फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidhu Vinod Chopra film Parinda completes 30 years Nana Patekar won National award for this

'परिंदा' की रिलीज को 30 साल होने पर विधु ने याद की मेकिंग, नाना ने जीता था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

Fri, 01 Nov 2019 10:15 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 01 Nov 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra film Parinda completes 30 years Nana Patekar won National award for this
Vidhu Vinod Chopra and Nana Patekar - फोटो : file photo

मशहूर फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की बतौर निर्देशक दूसरी फिल्म 'परिंदा' को रिलीज हुए तीन नवंबर को 30 साल पूरे हो रहे हैं। हिंदी सिनेमा में एक कल्ट फिल्म के रूप में मशहूर रही फिल्म 'परिंदा' के लिए ही अभिनेता नाना पाटेकर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। फिल्म में जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की मशहूर जोड़ी ने कमाल किया था और इस फिल्म को माधुरी दीक्षित, सुरेश ओबेरॉय, टॉम अल्टर और कादर खान के बेमिसाल अभिनय के लिए भी याद किया जाता है।

विज्ञापन

इस बारे में निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा कहते हैं, “30 साल पहले बनी परिंदा को आज देखकर ये अंदाजा लगाना भी मुश्किल होता है कि कैसे हमने ये सब तब शूट किया होगा। अब तो तकनीक के विकास के साथ फिल्म बनाना काफी आसान हो गया है। लेकिन 30 साल पहले? वह भी बहुत ही कम बजट के साथ इस फिल्म की टीम ने जो कुछ परदे पर कर दिखाया वह नामुमकिन जैसा ही है। फिल्म के एक्शन सीन्स और बाकी सीन्स भी बहुत शानदार तरीके से फिल्माने में हमने कामयाबी हासिल की। फिल्म की रिलीज को 30 साल पूरे हो रहे हैं तो वह सारी मेहनत और टीम का समर्पण सबकुछ मुझे याद आ रहा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'परिंदा' को इसके कलाकारों के शानदार अभिनय के अलावा इसके संगीत के लिए भी याद किया जाता है। कालजयी संगीतकार आर डी बर्मन की धुनों पर आशा भोसले और सुरेश वाडेकर का गाया फिल्म का गाना, तुमसे मिलकर ऐसा लगा तुमसे मिलकर, आज भी हिंदी सिनेमा के बेहतरीन गानों में शुमार किया जाता है।

इंदिरा गांधी को याद करते हुए शुरू हुई 'लाल सिंह चड्ढा', आमिर की मां ने दिया पहले शॉट का क्लैप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed