{"_id":"6619303e7036fe3fbc072b74","slug":"vidhu-vinod-chopra-announce-new-feature-film-zero-se-restart-know-its-connection-with-12th-fail-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zero Se Restart: अब जीरो से रीस्टार्ट ला रहे विधु विनोद चोपड़ा, '12वीं फेल' से होगा खास कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Zero Se Restart: अब जीरो से रीस्टार्ट ला रहे विधु विनोद चोपड़ा, '12वीं फेल' से होगा खास कनेक्शन
Fri, 12 Apr 2024 06:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:29 PM IST
सार
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने अब अपने प्रतिष्ठित बैनर विनोद चोपड़ा फिल्म्स के तहत अपने नवीनतम प्रोजेक्ट की घोषणा की है। आगामी फीचर फिल्म का '12वीं फेल' से खास कनेक्शन होने वाला है।
विज्ञापन
जीरो से रीस्टार्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने अब अपने प्रतिष्ठित बैनर विनोद चोपड़ा फिल्म्स के तहत अपने नवीनतम प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह आगामी फीचर फिल्म उनकी हालिया ब्लॉकबस्टर '12वीं फेल' के निर्माण के पीछे की यात्रा की एक विशेष झलक पेश करती है। फिल्म के शीर्षक से भी पर्दा उठा दिया गया है, जिसने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।
Singham Again: अब दिवाली पर सुनाई देगी सिंघम की दहाड़, अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ की टली रिलीज डेट
पोस्टर से साफ हो रहा है कि उनके अगले प्रोजेक्ट का नाम 'जीरो से रीस्टार्ट' होगा। यह '12वीं फेल' की पर्दे के पीछे की कहानी को उजागर करने, इसकी शुरुआत, निर्माण के दौरान आने वाली असंख्य चुनौतियों, संदेह और प्रतिकूल परिस्थितियों के साथ अंततः जीत पर प्रकाश डालने का वादा करती है। पोस्टर साझा कर विधु विनोद चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'यह केवल फिल्म निर्माण पर एक डॉक्यूमेंट्री नहीं है, यह एक जीवंत और उत्साहवर्धक विवरण है कि यह सब कैसे घटित हुआ। शंकाओं पर काबू पाने से लेकर पारंपरिक ज्ञान को चुनौती देने तक, जीरो से रीस्टार्ट हमारी फिल्म निर्माण यात्रा का सार प्रस्तुत करती करती है।'
Singham Again: ‘मैदान’ के लड़खड़ाते ही खिसकी ‘सिंघम अगेन’, समझिए क्या है अजय देवगन की फिल्मों पर शैतान इफेक्ट
'12वीं फेल' की बात करें तो इसकी बेहतरीन कहानी को देश समेत दुनियाभर के सिनेप्रेमियों ने पसंद किया। मूवी में मुख्य कलाकार विक्रांत मैसी और मेधा शंकर के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई। फिल्म की कहानी आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से प्रेरित होकर, चोपड़ा ने 'जीरो से रीस्टार्ट' बनाकर इसके निर्माण के पीछे की अनकही कहानी को साझा करने की योजना बनाई। 'जीरो से रीस्टार्ट' दुनिया भर में 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विधु विनोद चोपड़ा का बड़ा एलान
विधु विनोद चोपड़ा को उनकी बेहतरीन कहानी कहने की कला के लिए जाना जाता है। फिल्म निर्माता ने अपने फैंस के साथ रोमांचक समाचार साझा करने के लिए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया। एक आकर्षक पोस्टर के साथ, यह घोषणा फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह से गूंज उठी। पोस्टर में चोपड़ा को एक जीवंत भीड़ के बीच उत्साह और जुनून दर्शाते हुए दिखाया गया है, जो उनकी भावना का प्रतीक है।
विज्ञापन
Singham Again: अब दिवाली पर सुनाई देगी सिंघम की दहाड़, अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ की टली रिलीज डेट
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Vidhu Vinod Chopra Films (@vidhuvinodchoprafilms)
'जीरो से रीस्टार्ट' होगी अगली फिल्म