फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Video of Munmun Dhamecha hiding drugs in sanitary pads surfaced

क्रूज रेव पार्टी: सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपाकर ले गई थी मुनमुन धमेचा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Sat, 09 Oct 2021 09:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 09 Oct 2021 09:03 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिमसें एक लड़की ड्रग्स सैनिटरी पैड में छिपाकर ले जाती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि, ये क्रूज रेव पार्टी का वीडियो है।

विज्ञापन
Video of Munmun Dhamecha hiding drugs in sanitary pads surfaced
मुनमुन धमेचा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्तूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक जहाज पर छापेमारी की थी, जहां पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोग रेव पार्टी कर रहे थे। इस पार्टी में भारी मात्रा में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था। इस छापेमारी में पुलिस ने आर्यन के साथ कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें उनके दोस्त अरबाज खान और मुनमुन धमेचा भी शामिल हैं। जब एनसीबी ने इस पार्टी में छापेमारी की थी, तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि, यहां पर मुनमुन धमेचा सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर लाई थीं। हालांकि, इस खबर की किसी ने पुष्टि नही की थी। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, कैसे सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर पार्टी के अंदर लेकर जाया जा है।

विज्ञापन

 
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि, ये वीडियो एनसीबी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि, कैसे एक लड़की सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपा रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था।
विज्ञापन

 
 
इस वीडियो के ऊपर लिखा है, शिप में मुनमुन नामक आरोपी के कमरे से सैनिटरी पैड्स में से ड्रग्स बरामद हुई। हालांकि, इस रिपोर्ट में उस लड़की का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इसी वजह से उमर उजाला इस वीडियो के सच होने की पुष्टि नहीं करता है।
 
मुनमुन धमेचा के भाई का बयान
मुनमुन धमेचा की गिरफ्तारी के बाद उनके भाई सिद्धार्थ धमेचा ने ‘टाइम्स नाओ’ से बातचीत की थी, जिसमें सिद्धार्थ ने अपनी बहन के ड्रग्स लेने की बात खारीज की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने एजेंसी को झूठा तक बताया था। उन्होंने कहा कि, ये सबकुछ झूठ है। जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो सभी झूठे हैं।
 
जानें कौन हैं मुनमुन धमेचा
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मुनमुन धमेचा एक मॉडल हैं। बताया जा रहा है कि, वह मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और वह एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, वह काफी समय से दिल्ली में रहती हैं। मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर जो अकाउंट मुनमुन का बताया जा रहा है, उस पर उनकी पार्टी की काफी सारी तस्वीरें मौजूद हैं। इस दौरान उनके साथ कई पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे हैं। फिलहाल, वह आर्थर जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed