फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: 'KBC सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं सोनाक्षी, नहीं बता पाईं हनुमान किसके लिए लाए थे संजीवनी बूटी

Fri, 22 Aug 2025 10:38 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 22 Aug 2025 10:38 AM IST
सार

KBC Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो राह है। यह वीडियो KBC शो का है। सोनाक्षी इस शो में 'रामायण' के एक आसान सवाल पर ट्रोल हुई थीं।
 

विज्ञापन
Video Clip Of Sonakshi Sinha When she Failed To Answer A Ramayana Related Question On KBC
सोनाक्षी सिन्हा और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan,aslisona

लोकप्रिय टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) का हर एपिसोड रोमांच और सवालों से भरा होता है। KBC का 17वां सीजन शुरू हो चुका है। इसी बीच अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का एक पुराना वीडियो फिर से चर्चा में है। इस वीडियो में वह KBC के मंच पर नजर आ रही हैं, जहां वह एक आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। सवाल था कि रामायण में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। इस सवाल का जवाब नहीं देने पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

Video Clip Of Sonakshi Sinha When she Failed To Answer A Ramayana Related Question On KBC
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona

क्या था वो सवाल?
2019 में KBC के 11वें सीजन के 'कर्मवीर' एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा राजस्थान की एनजीओ कार्यकर्ता रूमा देवी के समर्थन में आई थीं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा, 'रामायण के अनुसार, हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' विकल्प थे: सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता, और राम। यह सवाल 1,60,000 रुपये का था। सोनाक्षी को जवाब में कन्फ्यूजन हुआ। उन्हें लगा कि जवाब सीता या राम हो सकता है। उन्होंने लक्ष्मण के बारे में भी सोचा, लेकिन पक्का जवाब नहीं दे पाईं। आखिरकार, सोनाक्षी और रूमा ने 'आस्क द एक्सपर्ट' लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और लक्ष्मण को सही जवाब चुना। इस तरह वे पुरस्कार राशि जीत गईं।

View this post on Instagram

A post shared by Epic Edits Bhopal (@epic_edits_bhopal)


Video Clip Of Sonakshi Sinha When she Failed To Answer A Ramayana Related Question On KBC
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona

सोशल मीडिया पर क्यों हुई ट्रोलिंग?
सोनाक्षी के इस सवाल का जवाब न दे पाने की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई। लोगों ने मजाक उड़ाया क्योंकि उनके घर का नाम 'रामायण' है और उनके परिवार के सदस्यों के नाम भी रामायण के किरदारों पर आधारित हैं। उनके पिता का नाम शत्रुघ्न है, जो भगवान राम के सबसे छोटे भाई के नाम पर है और उनके दोनों भाइयों के नाम लव और कुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Video Clip Of Sonakshi Sinha When she Failed To Answer A Ramayana Related Question On KBC
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

यूजर्स ने किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने सोनाक्षी को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, '....और इनके घर का नाम रामायण है', एक और यूजर ने लिखा, 'ये जवाब सुनकर सीता माता फिर से धरती में समा जातीं' एक और यूजर ने लिखा, 'अमित जी को भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा था, वे हंसने से खुद को रोक रहे थे', एक और यूजर ने लिखा, 'मैं धार्मिक नहीं हूं, फिर भी मुझे ये जवाब पता है।'

विज्ञापन
Video Clip Of Sonakshi Sinha When she Failed To Answer A Ramayana Related Question On KBC
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने भी किया मजाक
सवाल का सही जवाब देने के बाद अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी और रूमा को बताया कि हनुमान आखिर क्यों लक्ष्मण के लिए संजीवनी बूटी लाए थे। उन्होंने मजाक में ये भी कहा कि सोनाक्षी के पिता का नाम शत्रुघ्न है, भाई लव और कुश हैं, और उनका घर 'रामायण' नाम का है। फिर हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने सोनाक्षी को सवाल का जवाब न पता होने पर चिढ़ाया।


यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: 'लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते', विपुल शाह ने अक्षय कुमार को लेकर किए कई खुलासे..
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed