फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal reacts on clash between Sam Bahadur and ranbir kapoor and Rashmika Mandanna film Animal

Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर'-'एनिमल' के क्लैश पर विक्की ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हिंदी सिनेमा के लिए खेल रहे हम

Tue, 28 Nov 2023 10:16 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 28 Nov 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal reacts on clash between Sam Bahadur and ranbir kapoor and Rashmika Mandanna film Animal
विक्की कौशल, रणबीर कपूर - फोटो : social media
अभिनेता विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता वास्तविक जीवन के हीरो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विक्की कौशल इन दिनों सैम बहादुर का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच अब अभिनेता ने सैम बहादुर के रणबीर कपूर की फिल्म से टकराव को लेकर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि दोनों ही फिल्में एक दिसंबर को सिनेमाघर में धमाल मचाएंगी।
विज्ञापन


'एनिमल' को लेकर कही यह बात
मीडिया बातचीत में जब विक्की कौशल से एक ही दिन एनिमल और सैम बहादुर के टकराव के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, 'जब दो बल्लेबाज एक ही टीम के लिए खेलते हुए क्रीज पर आते हैं, तो आप यह नहीं कहेंगे कि दो बल्लेबाज एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं, क्योंकि दोनों एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं। इसी तरह दोनों फिल्में हिंदी सिनेमा पर आधारित है। इसलिए हम हिंदी सिनेमा के लिए खेल रहे हैं।' अभिनेता से आगे पूछा गया कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी? विक्की कौशल ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'यह मैं कैसे बता सकता हूं, फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक तय करेंगे कि उन्हें कौन सी फिल्म की कहानी ज्यादा अच्छी लगती है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Animal Event: 'जल्द ही बॉलीवुड पर होगा साउथ इंडस्ट्री का दबदबा', एनिमल के प्रमोशन इवेंट में बोले मंत्री मल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी 'सैम बहादुर'
विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' भी एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख, नीरज काबी, एडवर्ड, गोविंद नामदेव और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के पर आधारित है। इसका मुकाबला रणबीर कपूर की एनिमल से है, जो उसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

'एनिमल' में ये सितारे आएंगे नजर
'एनिमल' फिल्म की रिलीज के बारे में बात करें तो यह एक दिसंबर, 2023 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी एक पिता और उसके बेटे के बीच के जटिल रिश्ते पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal: कटरीना कैफ के टॉवल फाइट सीन पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं नहीं चाहता कि वे तौलिया...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed