Animal Event: 'जल्द ही बॉलीवुड पर होगा साउथ इंडस्ट्री का दबदबा', एनिमल के प्रमोशन इवेंट में बोले मंत्री मल्ला
इवेंट में मल्ला रेड्डी ने कही यह बात
मल्ला रेड्डी इवेंट के मंच पर आए और रणबीर कपूर से बात करते हुए कहा, 'रणबीर जी, आपको एक बात बोलना चाहता हूं। आने वाले पांच साल में तेलुगु अभिनेता बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री पर पूरा राज करेगा। यहां तक की आप को भी एक साल के बाद हैदराबाद शिफ्ट होना पड़ेगा। क्योंकि बॉम्बे पुराना हो गया और वहां ट्रैफिक की समस्या ज्यादा है। हिंदुस्तान में एक ही शहर है, जो कला से भरा हुआ है और वो है हैदराबाद।'
यह भी पढ़ें: Main Atal Hoon: आ गई ‘मैं अटल हूं’ की रिलीज तारीख, ‘बंदा’ से धूम मचाने वाले भानुशाली स्टूडियोज की अगली फिल्म
ये हस्तियां रही शामिल
उन्होंने तेलुगु कलाकारों राजामौली, महेश बाबू और यहां तक कि एनिमल निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और अभिनेत्री रश्मिला मंदाना की भी प्रशंसा की। जब मंत्री मल्ला रेड्डी ने अगले पांच वर्षों में भारत पर तेलुगु शासन के बारे में बात की तो एनिमल स्टार रणबीर कपूर मुस्कुराने के अलावा कुछ नहीं कहा। अभिनेता के इतना धैर्य रखने के लिए उनके फैंस तारीफ कर रहे हैं और उनके इस व्यवहार की प्रशंसा भी की है। इस इवेंट में अभिनेता महेश बाबू और फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के अलावा, तेलंगाना के श्रम और रोजगार मंत्री मल्ला रेड्डी भी उपस्थित थे।
Minister #MallaReddy sparked controversy at the #AnimalPreReleaseEvent, making bold statements. He declared, 'Telugu people will lead India; you must move to Hyderabad in a year. Mumbai is outdated Hyderabad is the only city for India.' #Animal
— Anil Tiwari (@Anil_Kumar_ti) November 27, 2023
pic.twitter.com/AhnSKmhTrZ
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी एनिमल
'एनिमल' फिल्म की रिलीज के बारे में बात करें तो यह एक दिसंबर, 2023 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी एक पिता और उसके बेटे के बीच के जटिल रिश्ते पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: Meghna Gulzar: 'दीपिका की JNU यात्रा ने छपाक को काफी प्रभावित किया', मेघना गुलजार का फिल्म को लेकर बड़ा बयान