{"_id":"64c1090ae827fb170d0c3c23","slug":"vicky-kaushal-completes-8-years-in-industry-says-i-want-people-to-care-about-my-work-expect-better-films-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal: विक्की ने दर्शकों को दिया खास संदेश, बोले- मुझसे अच्छी फिल्मों की उम्मीदें रखें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Kaushal: विक्की ने दर्शकों को दिया खास संदेश, बोले- मुझसे अच्छी फिल्मों की उम्मीदें रखें
Wed, 26 Jul 2023 05:32 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 26 Jul 2023 05:32 PM IST
सार
विक्की कौशल ने अपने फैंस से कहा है कि वह उनसे अपनी उम्मीदें खूब ऊंची रखें और अच्छी फिल्मों की उम्मीदें करें।
विज्ञापन
विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विक्की कौशल को इंडस्ट्री में आठ वर्ष पूरे हो गए हैं। अपने करियर के दौरान एक्टर ने 'राजी', 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक', 'मसान', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'गोविंदा नाम मेरा' जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। इस साल जून में रिलीज हुई विक्की की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' भी खूब पसंद की गई। इंडस्ट्री में आठ साल पूरे करने पर विक्की ने दर्शकों को एक खास संदेश दिया है।
विज्ञापन
इस चीज पर रहता है फोकस
विक्की कौशल ने अपने फैंस से कहा है कि वह उनसे अपनी उम्मीदें खूब ऊंची रखें और अच्छी फिल्मों की उम्मीदें करें। विक्की कौशल का मानना है कि सफलता और असफलता क्षणभंगुर हैं। इस पूरी प्रक्रिया में उनका ध्यान सिर्फ एक बेहतर एक्टर बनने पर रहता है। विक्की ने यह भी कहा कि फिल्म के रिलीज होने के बाद उसकी किस्मत उनके हाथ में नहीं होती। वह सिर्फ काम करने के दौरान अपना बेस्ट देते हैं।
विज्ञापन
Oppenheimer: ओपेनहाइमर के पोते को कैसी लगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म? चार्ल्स ने इस सीन पर उठाया सवाल
विज्ञापन
एक्टर ने स्वीकार की यह बात
बता दें कि इसी सप्ताह विक्की को इंडस्ट्री में आठ साल हुए हैं। उन्होंने फिल्म 'मसान' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई और शानदार फिल्मों के जरिए खुद को साबित किया। विक्की कौशल यह स्वीकार करते हैं कि स्टारडम के साथ आने वाले दबावों से दूर भागना उन्हें पसंद नहीं, बल्कि यह चीज उन्हें एक कलाकार के रूप में खुद को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है।
Sona Mohapatra: अब 'बार्बी' पर फूटा सिंगर सोना मोहापात्रा का गुस्सा, ट्वीट कर निकाली भड़ास
स्टारडम का करते हैं सम्मान
विक्की कौशल का कहना है कि बात जब स्टारडम की आती है तो हम इसे हल्के में नहीं ले सकते हैं, क्योंकि यह कोई ऐसी चीज नहीं जो हमारे पास है, बल्कि यह दर्शकों ने हमें दिया होता है। विक्की ने कहा, 'अगर दबाव के साथ आई जिम्मेदारियों को हम सही दिशा में लेकर जाते हैं तो यह एक कलाकार के रूप में विकसित होने में मददगार साबित होता है। मैं चाहता हूं कि इस तरह का प्रेशर बना रहे'।
Bigg Boss OTT 2: आशिका भाटिया को है सिगरेट की लत, एक्ट्रेस बोलीं- मैं कंट्रोल नहीं कर सकती