फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky aur vidya ka wo wala video actor rajkummar rao shared video You cannot stop laughing after watching this

Rajkummar Rao: 'विक्की' और 'विद्या' ने साझा किया खास वीडियो, देखकर नहीं रुकेगी आपकी भी हंसी

Sun, 15 Sep 2024 02:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 15 Sep 2024 02:54 PM IST
सार

राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो के जरिए एक बार फिर से लोगों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। इन दिनों वह तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Vicky aur vidya ka wo wala video actor rajkummar rao shared video You cannot stop laughing after watching this
तृप्ति डिमरी, राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम- तृप्ति डिमरी, राजकुमार राव

विस्तार

ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 के बाद राजकुमार राव जल्द ही फिल्म विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी भी हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर ने प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। फिलहाल दोनों सितारे अपनी आगामी फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Jr NTR: देवरा में जान्हवी कपूर को देखकर जूनियर एनटीआर को हुई हैरानी, अभिनेत्री को बुलाते थे- टेप रिकॉर्डर
विज्ञापन


'विक्की' और 'विद्या' ने साझा किया खास वीडियो

इस बीच दोनों सितारों ने अपना एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। इस छोटे क्लिप में दोनों जमकर हंसते नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, "कुछ नहीं यार...विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो देखा। उसी के सीन के बारे में सोच कर हंसी नहीं रुक रही है। आप भी सिनेमाघरों में 11 अक्तूबर को देखना।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)




लोगों की भी छूटी हंसी

इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं भी आप दोनों को देखकर हंस रहा हूं।" दूसरे शख्स ने लिखा, "जरूर देखूंगा।" इसके अलावा और भी बहुत से लोग अलग-अलग तरह से अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो में 90 के दशक की कहानी दिखाई गई है। 


ये सितारे भी आएंगे नजर

इसमें विजय राज, मल्लिका शेरावत, मुकेश तिवारी, मस्त अली, अर्चना पटेल, राकेश बेदी, अर्चना पूरन सिंह, टीकू तलसानिया और अश्विनी कालसेकर जैसे कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, शोभा कपूर, एकता आर कपूर, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे और राजेश बहल ने फिल्म का निर्माण किया है। वहीं, राज शांडिल्य ने इसका निर्देशन किया है। 

Ananya Panday: 'वो अकेले ही मरेंगे', कॉल मी बे' के सह-कलाकार के लिए अनन्या पांडे ने क्यों कही ऐसी बात?

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed