जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म देवरा को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में पहली बार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए प्रशंसक बेकरार हैं। इस फिल्म के सेट पर जान्हवी को पहली बार देखकर जूनियर एनटीआर हैरान हो गए थे। जानें क्यों।
2 of 5
फिल्म देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जूनियर एनटीआर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब जान्हवी कपूर देवरा में शामिल हुईं तो उन्होंने उन्हें कम आंका था। तेलुगु सुपरस्टार ने संदीप रेड्डी वांगा के साथ बातचीत में स्वीकार किया कि उन्हें लगा कि जब जान्हवी देवरा में शामिल हुईं तो उन्हें तेलुगु सिनेमा की तरकीबों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी क्योंकि वह मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से हैं। हालांकि, अभिनेता ने कबूल किया कि जब उन्होंने जान्हवी को परफॉर्म करते देखा तो वे चौंक गए थे। जूनियर एनटीआर ने जान्हवी के अभिनय की तारीफ की।
3 of 5
फिल्म देवरा
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जूनियर एनटीआर ने वांगा से बातचीत में कहा, "जब मैंने जान्हवी को देखा तो मैं चौंक गया। ये लड़की मुंबई से आई है, क्या पता होगा। (हालांकि उसकी जड़ें दक्षिण भारत में हैं), तेलुगु में बोलना कभी-कभी (कठिन) होता है। लेकिन वह थी (अपनी उंगली से इशारा करते हुए कि वह उससे प्रभावित था।) देवरा का एक सीन था, जिसमें जान्हवी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से उन्हें चौंका दिया था। जान्हवी ने भी देवरा के सेट की कुछ बातें एक इंटरव्यू के दौरान बताई। जान्हवी ने कहा कि फिल्म के सेट पर उनकी तुलना टेप रिकॉर्डर से की जाती थी क्योंकि वह अपनी लाइनें बहुत अच्छी तरह याद कर लेती थीं। उन्होंने बताया, "मुझे सेट पर टेप रिकॉर्डर कहकर बुलाते थे। एक्शन के बाद निर्देशक कहते थे, 'ओके टेप रिकॉर्डर ऑन'।"
4 of 5
फिल्म देवरा
- फोटो : सोशल मीडिया
देवरा जान्हवी की पहली तेलुगु फिल्म है। पिछले दिनों जान्हवी ने खुलासा किया था कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू में जान्हवी ने कहा था, "मैंने जूनियर एनटीआर के साथ काम करके वाकई बहुत कुछ हासिल किया है। मुझे लगता है कि एक साल तक मैं यही सोचती रही कि मुझे मौका मिले, मुझे मौका मिले और आखिरकार यह हो रहा है"
5 of 5
फिल्म देवरा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रिलीज हुए देवरा के ट्रेलर में प्रशंसकों को जान्हवी जूनियर और जूनियर एनटीआर की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। ट्रेलर के अलावा फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब लुभा रहे हैं। फिल्म का गाना चुट्टामल्ले, जो एक रोमांटिक नंबर है और दाउदी, जो डांस पर आधारित है। फिल्म देवरा 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने की 'द बकिंघम मर्डर्स' की प्रशंसा, करीना कपूर की फिल्म को लेकर कही यह बात