फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Lyricsist Dev Kohli Passed Away At the age of 82 read here in detail

दुखद: दिग्गज गीतकार देव कोहली का निधन, 82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 26 Aug 2023 12:05 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 26 Aug 2023 12:05 PM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार देव कोहली का आज यानी शनिवार को निधन हो गया है। 82 वर्ष की उम्र में देव  ने अपनी अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Veteran Lyricsist Dev Kohli Passed Away At the age of 82 read here in detail
देव कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार देव कोहली का आज यानी शनिवार को निधन हो गया है। 82 वर्ष की उम्र में देव  ने अपनी अंतिम सांस ली। अपने करियर के दौरान उन्होंने मैंने प्यार किया, बाजीगर, जुड़वा 2, मुसाफिर, शूट आउट एट लोखंडवाला, टैक्सी नंबर 911 जैसी 100 से अधिक हिट फिल्मों के लिए गाने लिखे। देव ने अनु मलिक, राम लक्ष्मण, आनंद राज अनाद, आनंद मिलिंद और जैसे संगीत निर्देशकों के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन

इंडस्ट्री को लगा तगड़ा झटका
कोहली लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से झूझ रहे थे। देव कोहली के निधन की पुष्टि करते हुए उनके मैनेजर प्रीतम शर्मा ने बताया,''कोहली पिछले कुछ महीनों से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे, जिसके बाद शनिवार की सुबह उनका देहांत हो गया।'' उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


AR Rahman: एआर रहमान ने आर माधवन को बधाई दी, कहा- 'रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट' ओपेनहाइमर से है बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन

100 से ज्यादा फिल्मों के लिए लिखे गाने 
देव कोहली ने अपने करियर के दौरान 100 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए सुपरहिट गाने लिखे थे। उन्होंने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के 'आजा शाम होने आई', जैसे बेहतरीन गाने लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने 'लाल पत्थर', ', 'हम आपके हैं कौन', 'बाजीगर', 'जुड़वा 2', 'मुसाफिर', 'इश्क', 'शूट आउट ऐट लोखंडवाला', 'टैक्सी नंबर 911' जैसी फिल्मों के लिए भी गाने लिखे।

आज होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके मुंबई के लोखंडवाला के घर पर दोपहर 2 बजे से रखा जाएगा। वहीं, उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवरा श्मशान गृह में किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें-  Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने 'झप्पी' को बताया अपने प्यार की भाषा, इस मामले में खुद को मानते हैं भाग्यशाली  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed