दिग्गज लेखक-निर्देशक सागर सरहदी का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
दिग्गज लेखक और फिल्मकार सागर सरहदी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 87 साल थी। सागर सरहदी ने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सागर सरहदी ने नूरी, बाजार, कभी कभी, सिलसिला, चांदनी और दीवाना जैसी फिल्में लिखी हैं।
तबीयत बिगड़ने के बाद सागर सरहदी को एक कार्डिएक केयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें हृदय संबंधी दिक्कतें थीं। साल 2018 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सागर सरहदी की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कहानीकारों में होती है। उन्होंने फिल्म कभी कभी, सिलसिला और दीवाना सहित कई हिट फिल्मों की कहानी लिखी है। सागर सरहदी ने फिल्म बाजार का निर्देशन किया। इस फिल्म में स्मिता पाटिल, फारुख शेख और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को समीक्षकों ने काफी सराहा था।
सागर सरहदी के निधन के बाद फिल्मकार अशोक पंडित ने लिखा कि ‘जानकर दुख हुआ कि मशहूर लेखक-निर्देशक सागर सरहदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने कई शानदार फिल्मों कभी कभी, नूरी, चांदनी, दूसरा आदमी और सिलसिला की कहानी लिखी। उन्होंने फिल्म बाजार को लिखा और निर्देशन किया। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है।‘
Sad to know about d demise of Sagar Sarhadi ji a well known writer,director due 2 heart attack .
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) March 22, 2021
Some of hs well known films as writer wr #KabhieKabhie #NOORIE #chandni #DoosraAadmi #Silsila .
He also wrote &directed #Bazaar .
It’s a great loss to d film industry.
ॐ शान्ति ! pic.twitter.com/VxPxc1TFhw
RIP #SagarSarhadi ji You will be remembered for your work in #Silsila #KabhiKabhie #Chandni to name a few as a scriptwriter.
— RAJ BANSAL (@rajbansal9) March 22, 2021
@DirectorsIFTDA mourns the demise of Veteran Filmmaker & Writer #SagarSarhadi. We pray to the Almighty to bless his noble soul & give courage to his bereaved family to bear the irreplaceable loss. @SrBachchan @RajkumarHirani @imbhandarkar @TheFarahKhan @FarOutAkhtar pic.twitter.com/PxK3bXPa8A
— Iftda India (@DirectorsIFTDA) March 22, 2021