फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagdeep Death: नहीं रहे सिनेमा के 'सूरमा भोपाली', 81 साल की उम्र में जगदीप ने ली अंतिम सांस

Wed, 08 Jul 2020 10:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 08 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Veteran Bollywood Actor Jagdeep aka Soorma Bhopali Passes Away At 81
शोले के एक सीन में धर्मेंद्र, जगदीप और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 बॉलीवुड के लिए काल साबित हो रहा है। पिछले कुछ वक्त में सिनेमा के कई सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस मनहूस लिस्ट में अब दिग्गज अभिनेता जगदीप का भी नाम शामिल हो गया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जगदीप जिन्हें 'सूरमा भोपाली' के नाम से जाना जाता था, उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। जगदीप ने 81 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली।



Veteran Bollywood Actor Jagdeep aka Soorma Bhopali Passes Away At 81
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया

जगदीप हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया है। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। लेकिन हिंदी फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम जगदीप रख लिया था। जगदीप ने कई चर्चित फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है। जगदीप को सबसे ज्यादा शोहरत फिल्म शोले के 'सूरमा भोपाली' किरदार से मिली थी।

Veteran Bollywood Actor Jagdeep aka Soorma Bhopali Passes Away At 81
जगदीप और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। फिर कुछ फिल्मों में उन्होंने लीड रोल भी निभाया। शम्मी कपूर की फिल्म ब्रह्मचारी से उनका कॉमेडियन बनने का सफर शुरू हुआ। फिल्म अंदाज अपना अपना में उन्होंने सलमान खान के पिता का रोल निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran Bollywood Actor Jagdeep aka Soorma Bhopali Passes Away At 81
जावेद जाफरी पिता जगदीप और भाई नावेद के साथ

जगदीप के बेटे जावेद जाफरी और नावेद जाफरी भी मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। उनके पोते मीजान ने  फिल्म मलाल से पिछले साल हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत की है। वहीं पिछले साल जगदीप को मुंबई में हुए आइफा समारोह में भारतीय सिनेमा में अतुल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
Veteran Bollywood Actor Jagdeep aka Soorma Bhopali Passes Away At 81
पिता जगदीप के साथ जावेद जाफरी

जगदीप से पहले बॉलीवुड के कई और दिग्गज सितारे, डायरेक्टर्स और म्यूजिक डायरेक्टर इस साल दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान के अलावा हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सरोज खान ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसके बाद अब जगदीप जैसे सितारे का जाना भी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।

पढ़ें: इरफान खान के बेटे बाबिल ने बताई भारतीय सिनेमा की सच्चाई, बताया इस एक चीज से हार गए थे पिता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed