फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Bengali Actor Monu Mukherjee Died By Cardiac Arrest At 90

लोकप्रिय बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

Sun, 06 Dec 2020 05:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 06 Dec 2020 05:04 PM IST
सार

  • बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन।
  • 90 वर्ष की उम्र मेंली अंतिम सांस।

विज्ञापन
Veteran Bengali Actor Monu Mukherjee Died By Cardiac Arrest At 90
मनु मुखर्जी - फोटो : Twitter

विस्तार

लोकप्रिय बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन रविवार को दक्षिण कोलकाता में उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। इस बात की जानकारी उनके परिवार ने दी है।

विज्ञापन


मनु मुखर्जी के परिवार के सदस्यों ने कहा कि 'पिछले कुछ हफ्तों से वो ठीक नहीं थे। वो तब और भी ज्यादा अवसाद में आ गए जब प्रतिष्ठित बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन 15 नवंबर को हो गया।' बता दें कि मुखर्जी ने सौमित्र चटर्जी के साथ कई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों में अभिनय किया था।
विज्ञापन



वहीं मनु मुखर्जी के निधन पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक प्रकट किया। ममता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक ट्वीट कर मनु मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। ममता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'फिल्म अभिनेता मनु मुखर्जी के निधन पर गहरा आघात लगा है। हमने उन्हें टेली-सम्मान पुरस्कार 2015 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया था। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि मनु मुखर्जी का जन्म 1 मार्च 1930 को हुआ था। उन्होंने अपने अंतिम दिनों तक थिएटर, टेलीविजन और सिनेमा में काम किया। उन्होंने कई वेब सीरीज में भी काम किया है। मनु ने सत्यजीत रे और मृणाल सेन जैसे प्रख्यात फिल्मकारों के साथ काम किया था। उन्होंने मृणाल सेन की ‘नील आकाश निके’ से डेब्यू किया था। वे सत्यजीत रे की जॉय बाबा फेलुनाथ तथा Ganashatru के लिए जाने जाते हैं।

पढ़ें: हॉलीवुड अभिनेता डेविड लैंडर का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed