फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Bengali Actor Arun Guha Thakurta Passes Away Due To Covid 19

बंगाली अभिनेता अरुण गुहा ठाकुरता का निधन, फैंस और सितारे दे रहे सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

Tue, 07 Jul 2020 08:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 07 Jul 2020 08:53 PM IST
सार

  • बंगाली फिल्मों के अभिनेता अरुण गुहा ठाकुरता का निधन।
  • सिनेमावाला और शुन्योटा जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे ठाकुरता।

विज्ञापन
Veteran Bengali Actor Arun Guha Thakurta Passes Away Due To Covid 19
अरुण गुहा ठाकुरता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाली फिल्मों के अभिनेता, छायाकार और तकनीशियन अरुण गुहा ठाकुरता (Arun Guha Thakurta) का निधन हो गया। अरुण का निधन कोलकाता के एम आर बांगुर अस्पताल में कोविड -19 की वजह से हो गया। उन्हें 6 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाने के बाद एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से आज दोपहर करीब पौन दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


इस खबर के बाद ही सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो रहा है। बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री सुदीप्ता चक्रवर्ती ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सुदीप्ता ने ट्वीट में लिखा, 'अरुण दा मुझे आपके साथ इतनी सारी फिल्मों में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। स्वयं के शिल्प में समर्पण और प्रतिभा के संबंध में आप उस दुर्लभ प्रजाति के थे जो धीरे-धीरे लुप्त हो रही है। आपकी आत्मा को शांति मिले अरुण दा।'
विज्ञापन

 


वहीं बंगाली अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम आपको बहुत मिस करेंगे अरुण दा'।
 

गौरतलब है कि अरुण गुहा एक अभिनेता, छायाकार और एक तकनीशियन थे, जिन्होंने बंगाली सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने बंगाल के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है। उन्हें सिनेमावाला और शुन्योटा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था।

पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड की बड़े बजट की पांच फ्लॉप फिल्में, अमिताभ से लेकर सलमान तक बॉक्स ऑफिस पर हुए फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed