फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran actor h g Somashekar Rao passes away at 86

कन्नड़ अभिनेता एच जी सोमशेखर राव का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 04 Nov 2020 09:26 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 04 Nov 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Veteran actor h g Somashekar Rao passes away at 86
एच जी सोमशेखर राव - फोटो : फाइल

दिग्गज कन्नड़ अभिनेता एच जी सोमशेखर राव (H G Somashekar Rao) उर्फ सोमन्ना का 86 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सीने में दर्द के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमशेखर अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन

 
राव अपने घर पर थे जहां उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
 
सोमशेखर राव स्वतंत्रता सेनानी हरिहर गुंडू राव के बेटे थे। उनके छोटे भाई दत्तन्ना भी जाने माने अभिनेता थे। दत्तन्ना का एक हफ्ते पहले ही निधन हुआ। उनकी छोटी बहन की भी एक महीने पहले मौत हुई। छोटे भाई बहन के निधन से सोमशेखर को सदमा लगा था।
विज्ञापन

 
सोमशेखर ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैसूर से पढ़ाई की जहां वे समाज शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट थे। सोमशेखर ने अपने करियर की शुरुआत थियेटर से की। उस वक्त उनकी उम्र 11 साल थी। उन्होंने करीब 60 फिल्मों और 300 से ज्यादा नाटकों में काम किया। वे स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय रहे। उन्होंने गंभीर भूमिकाओं के अलावा हास्य शैली से भी पहचान बनाई। सोमशेखर राव ने 1981 में कन्नड़ फिल्म ‘सावित्री’ से कदम रखा जिसके निर्देशक डीएस रंगा थे। फिल्म ‘मिथिलेया सीथेयारू’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोमशेखर राव के निधन पर कन्नड़ फिल्म जगत की हस्तियों ने दुख व्यक्त किया। निर्देशक किरण राज ने अपने फेसबुक पर लिखा- ‘’मुझे ‘चार्ली’ में सोमशेखर सर के साथ काम करने का मौका मिला। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनकी आत्मा को शांति मिले।‘'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed