{"_id":"5cf762dbbdec2206fe0624f7","slug":"veteran-actor-dinyar-contractor-passes-away-at-79-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान के साथ काम कर चुके दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान के साथ काम कर चुके दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
Wed, 12 Jun 2019 12:15 PM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ दिनयार कॉन्ट्रैक्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म जगत के जाने माने कलाकार और वरिष्ठ कॉमेडियन, दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का आज सुबह देहांत हो गया। 79 वर्षीय दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर ने बढ़ती उम्र और शारीरिक बीमारियों के चलते आज सुबह अपनी आखिरी सांसें लीं। दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर हमेशा अपने कॉमिक रोल्स के लिए जाने जाते रहेंगे।
दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर के किरदारों की बात करें तो बाजीगर, 36 चाइना टाउन, खिलाड़ी, बादशाह और चोरी चोरी चुपके चुपके जैसी फिल्में हैं। फिल्मों के अलावा वह हमेशा गुजराती और हिन्दी थियेटर से भी जुड़े रहे हैं। इसी साल उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिला व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट भी किया है।
प्रधानमंत्री ने अपने साथ उनकी तस्वीर शेयर कर लिखा है 'पद्मश्री दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर विशेष थे क्योंकि उन्होंने बहुत सारी खुशियां फैलाईं। उनके बहुमुखी अभिनय ने कई चेहरों पर मुस्कान ला दी। चाहे वह रंगमंच हो, टेलीविजन हो या फिल्में, उन्होंने सभी माध्यमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके निधन से दुखी। मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।'
विज्ञापन
वहीं स्मृति ईरानी ने लिखा है 'वह जहां भी गए, उनके साथ हंसी की लहर भी चलती जाती थी। उन्होंने अपनी बुद्धि और आकर्षण के साथ स्क्रीन और हमारे जीवन में खूब खुशियां लाई थीं। हम आपकी उपस्थिति को याद करेंगे दिन्यार भाई। रेस्ट इन पीस पद्मश्री दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर - थिएटर लेजेंड।

Padma Shri Dinyar Contractor was special because he spread lots of happiness. His versatile acting brought smiles on several faces. Be it theatre, television or films, he excelled across all mediums. Saddened by his demise. My thoughts are with his family and admirers. pic.twitter.com/yV8JswP1g1
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019
वहीं स्मृति ईरानी ने लिखा है 'वह जहां भी गए, उनके साथ हंसी की लहर भी चलती जाती थी। उन्होंने अपनी बुद्धि और आकर्षण के साथ स्क्रीन और हमारे जीवन में खूब खुशियां लाई थीं। हम आपकी उपस्थिति को याद करेंगे दिन्यार भाई। रेस्ट इन पीस पद्मश्री दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर - थिएटर लेजेंड।
He brought bursts of laughter with him wherever he went, he lit up the screen and our lives with his wit & charm. We will miss your presence Dinyar bhai. Rest in Peace Padma Shri Dinyar Contractor - theatre legend, actor par excellence 🙏
— Smriti Z Irani (@smritiirani) June 5, 2019