फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veere Di Wedding 2 will happen The Film is Expected To Go On Floors Next Year Know Details

Veere Di Wedding 2: 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल पर लगी मुहर? जानिए कब तक शुरू होगी शूटिंग

Tue, 25 Jul 2023 01:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Jul 2023 01:40 PM IST
सार

खबरों के मुताबिक फिल्म की दूसरी किश्त पर विचार किया गया है और इस पर काम जल्द शुरू होगा। फिल्म का कॉन्सेप्ट भी तय हो चुका है और फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
Veere Di Wedding 2 will happen The Film is Expected To Go On Floors Next Year Know Details
वीरे दी वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2018 में फिल्म आई थी 'वीरे दी वेडिंग'। इसमें करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म का दूसरा पार्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


स्क्रिप्ट पर चल रहा काम
खबरों के मुताबिक फिल्म की दूसरी किश्त पर विचार किया गया है और इस पर काम जल्द शुरू होगा। फिल्म का कॉन्सेप्ट भी तय हो चुका है और फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। आने वाले महीनों में फिल्म का खाका पूरी तरह तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है। कहा तो यह भी जा रहा है कि अगले साल तक मेकर्स  'वीरे दी वेडिंग 2' की शूटिंग शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

Bigg Boss OTT2: साइरस ब्रोचा के बाद शो से इस कंटेस्टेंट ने ली इमरजेंसी एग्जिट? नाम जानकर लगेगा तगड़ा झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तय नहीं स्टारकास्ट
फिलहाल 'वीरे दी वेडिंग 2' की कास्ट तय नहीं हुई है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे हिस्से में भी पहले पार्ट वाली स्टारकास्ट ही नजर आ सकती है। फिलहाल सोनम कपूर अपने पति और बच्चे के साथ लंदन में रहती हैं। हाल ही में वह 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। वहीं स्वरा भास्कर भी पति फाहद अहमद के साथ फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान वह कह चुकी हैं कि उन्हें काम पर वापस लौटने की कोई जल्दबाजी नहीं है। बता दें कि स्वरा जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि 'वीरे दी वेडिंग' वाली कास्ट सीक्वल में नजर आएगी भी या नहीं।
Jaya Bachchan: 'ढिंढोरा बाजे रे' में पूरे वक्त गुस्से में दिखीं जया बच्चन, यूजर्स बोले- अपना रोल अदा कर रहीं?

'द क्रू' में व्यस्त हैं रिया
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का निर्देशन शशांक घोष ने किया था। फिलहाल इसकी प्रोड्यूसर रिया कपूर 'द क्रू' में बिजी हैं। इस फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन नजर आएंगी। यह फिल्म एयरलाइन इंडस्ट्री में काम करने वाली तीन महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है। राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित फिल्म 'द क्रू' को एकता कपूर और रिया कपूर मिलकर बना रही हैं।
Adipurush Ott Release: अब ओटीटी पर रिलीज की जाएगी प्रभास की 'आदिपुरुष', जानिए कब और कहां देखने को मिलेगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed