फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT2 Pooja Bhatt has currently left the show because of this reasons BB OTT2 Update Salman Khan

Bigg Boss OTT2: साइरस ब्रोचा के बाद शो से इस कंटेस्टेंट ने ली इमरजेंसी एग्जिट? नाम जानकर लगेगा तगड़ा झटका

Tue, 25 Jul 2023 12:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 25 Jul 2023 12:40 PM IST
सार

साइरस ब्रोचा के बाद सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से एक और इमरजेंसी एग्जिट होने जा रही है। कंटेस्टेंट का नाम होश उड़ाने वाला है। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT2 Pooja Bhatt has currently left the show because of this reasons BB OTT2 Update Salman Khan
बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। शो में हुई यूट्यूबर एल्विश यादव की एंट्री ने इसका पूरा सिस्टम हिलाकर रख दिया है। बीते दिन शो से डबल एविक्शन की खबर सामने आई थी, लेकिन सिर्फ फलक नाज ही घर से बेघर हुईं। वहीं, यह सीजन कंटेस्टेंट के इमरजेंसी एग्जिट को लेकर भी सुर्खियों में रहा है। कॉमेडियन साइरस ब्रोचा ने ठीक से नींद न लेने और पूरा खाना न मिलने का हवाला देते हुए शो को अलविदा कह दिया। वहीं, अब इस सीजन से एक और सदस्य के इमरजेंसी एग्जिट लेने की खबर सामने आई है। 

विज्ञापन

पूजा भट्ट ने ली इमरजेंसी एग्जिट

'बिग बॉस ओटीटी 2' से दूसरा इमरजेंसी एग्जिट लेने वाला सदस्य कोई और नहीं बल्कि इसकी धाकड़ प्रतियोगी पूजा भट्ट हैं। रिपोर्ट की मानें तो, पूजा भट्ट ने मेडिकल कारणों के चलते इसे अलविदा कह दिया है। वहीं, मेडिकल टेस्ट होने के बाद पूजा के वापस घर में लौटने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


Oppenheimer Controversy: तारीफ....विरोध और विवाद! जानिए क्या है 'ओपेनहाइमर' पर मचा बवाल?
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Bigg Boss OTT 2 Khabri (@kkk13_biggbossott2.tazakhabar)

'बिग बॉस ओटीटी 2' के फाइनलिस्ट में होगी फेरबदल

पूजा भट्ट शो की सबसे मजबूत और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंटेस्टेंट्स में से एक हैं, और अगर उनका सफर यहीं खत्म होता है, तो फाइनल की दौड़ में निश्चित रूप से बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। पूजा के इमरजेंसी एग्जिट की जानकारी एक मशहूर इंस्टाग्राम पेज ने दी है, जो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से जुड़ा अपडेट साझा करता रहता है। 

Mira Rajput: 'हॉलीवुड ये, हॉलीवुड वो...,' बार्बी की बॉलीवुड से तुलना कर मीरा राजपूत ने कह दी ये बड़ी बात

शो में पूजा भट्ट का दिखा दमदार किरदार 

'बिग बॉस ओटीटी 2' में सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक होने के अलावा, पूजा भट्ट अपने ज्ञान, बाकी घरवालों की क्लास के साथ विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। चाहे जिया शंकर हो या एक्स कंटेस्टेंट्स आलिया और पलक पुरसवानी के साथ टकराव, पूजा ने इन सभी घटनाओं को लेकर जबर्दस्त लाइमलाइट बटोरी है। शो में कई पूजा को आइडियल, तो कई उन्हें प्रिंसिपल बताते नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed