फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   veena malik wear bikini last time

आखिरी बार देख लीजिए वीना को बिकनी में

Tue, 13 Aug 2013 03:59 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
veena malik wear bikini last time

पाकिस्तान से आई विवादास्पद फिल्मस्टार वीना मलिक ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रीयल लाइफ ऑफ सुपरमॉडल’ के अगल-अलग दृश्यों में इतनी बिकनी पहनी हैं कि उनका मन भर गया। अब उनका कहना है कि इस फिल्म के बाद दर्शक उन्हें कभी इस अंदाज में नहीं देखेंगे।

विज्ञापन


इस फिल्म में सुपरमॉडल बनी वीना ने पर्दे पर अंग प्रदर्शन की कई सीमाओं को तोड़ा है। रवि अहलावत फिल्म के निर्देशक हैं। वीना के अनुसार, ‘बॉलीवुड में यह मेरा पहला और आखिरी मौका है जब एक फिल्म में मैंने दर्जनों बार बिकनी पहनी है।
विज्ञापन


वीना मलिक ने कहा है कि मैंने फैसला कर लिया है कि आगे से फिल्म में मैं कभी टू-पीस पहन कर सीन नहीं दूंगी।’ उन्होंने कहा कि इस फिल्म में मैंने जितने तरह की बिकनी पहनी है, उतनी जीवन में कभी नहीं पहनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फिल्म कई सुपर मॉडलों की जिंदगी से प्रेरित है। उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को इसमें पर्दे पर उतारा गया है। वीना ऐसी मॉडल बनी हैं जो बेहद संघर्ष के बाद शीर्ष पर पहुंचती है और फिर वहां बने रहने के लिए तरह-तरह के समझौते करती है।


वीना के पूर्व प्रेमी अश्मित पटेल भी फिल्म में हैं। उनके अलावा जैकी श्रॉफ और हर्ष छाया भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 27 सितंबर को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed