फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vashu Bhagnani associating with Ramesh Taurani says Some actions over the years felt like a betrayal of trust

'करीबी रहने के बावजूद', वाशु भगनानी ने रमेश तौरानी के साथ अपने पुराने रिश्तों पर की बात, बोले- 'उन्हें धोखा..'

Mon, 01 Jun 2026 07:52 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 01 Jun 2026 07:52 PM IST
सार

Vashu Bhagnani: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने रमेश तौरानी के साथ अपने पुराने रिश्तों पर खुलकर बातचीत की है। उनका कहना है कि उन्हें तौरानी खेमे से धोखा मिला है।

विज्ञापन
Vashu Bhagnani associating with Ramesh Taurani says Some actions over the years felt like a betrayal of trust
वाशु भगनानी और रमेश तौरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाशु भगनानी ने साफ किया कि वह यह सब किसी कानूनी लड़ाई या मालिकाना हक के विवाद के लिए नहीं कह रहे हैं। वे बस उन लोगों के प्रति अपनी नैतिकता, जिम्मेदारी और आभार जताना चाहते हैं, जिन्होंने उनके फिल्मी सफर को सफल बनाया। उनका मानना है कि सिनेमा पूरी टीम की मेहनत से बनता है और फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार की तरह है। यही वजह है कि वाशु भगनानी ने रमेश तौरानी के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर बात की है।

विज्ञापन

'कुली नंबर 1' के समय का किस्सा
वाशु भगनानी ने अपने करियर के एक पुराने किस्से को याद किया। उन्होंने बताया कि जब उनकी सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' रिलीज होने वाली थी, तब उन्होंने फिल्म की कामयाबी के लिए डायरेक्टर डेविड धवन और एक्टर गोविंदा को अपने पैसों से एक-एक कार गिफ्ट की थी।


उस समय रमेश तौरानी की कंपनी 'टिप्स' इस फिल्म में 50% की पार्टनर थी। भगनानी ने तौरानी को भी इस गिफ्ट में साथ शामिल होने को कहा था, लेकिन तौरानी ने मना कर दिया। वाशु भगनानी का मानना है कि सफलता का श्रेय हमेशा उन लोगों को मिलना चाहिए, जो उसे बनाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश तौरानी से जुड़ाव और काम की शुरुआत
वाशु भगनानी ने साफ किया कि फिल्मों में आने से पहले ही उनका ऑडियो कैसेट बनाने का एक बड़ा बिजनेस था। तौरानी परिवार के साथ उनके रिश्ते म्यूजिक बिजनेस के जरिए ही शुरू हुए थे। इसके बाद उन्होंने 'पूजा फिल्म्स' और 'पूजा एंटरटेनमेंट' के जरिए खुद फिल्में बनाना शुरू किया।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग इतिहास को लेकर गलतफहमी फैलाते हैं। उन्होंने बताया कि डेविड धवन के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही काम किया और कई हिट फिल्में दीं। रमेश तौरानी को डेविड धवन के साथ सीधे तौर पर अपनी पहली फिल्म बनाने में 31 साल लग गए।
 
विज्ञापन

भरोसे का टूटना
वाशु भगनानी ने दुख जताते हुए कहा कि पिछले कुछ साल में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जो भरोसे के साथ धोखे जैसी थीं। जिन लोगों को वो अपना करीबी साथी मानते थे, उनसे उन्हें काफी निराशा मिली। उन्होंने कहा कि अब चुप रहने का मतलब कमजोरी माना जाएगा, इसलिए वह सच सबके सामने रख रहे हैं।

कलाकारों के लिए रॉयल्टी की इच्छा
वाशु भगनानी ने यह भी कहा कि अगर उनके बनाए गानों से भविष्य में कभी कोई कमाई या रॉयल्टी मिलती है, तो वे उसका एक हिस्सा उन सभी एक्टर्स, डायरेक्टर्स और लेखकों को देना चाहेंगे, जिन्होंने उनके साथ काम किया। उन्होंने खास तौर से इन दिग्गज कलाकारों का नाम लिए।

इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, गोविंदा, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, डेविड धवन, दिवंगत सतीश कौशिक का परिवार, रूमी जाफरी, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, तब्बू, अनिल कपूर, सैफ अली खान और सुष्मिता सेन जैसे कलाकार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Alpha: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट बदली, जानें कब रिलीज होगी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह मूवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed