फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun fears remaining bachelor if he waits for Salman to wed

क्या बोले सलमान की दुलहनिया पर वरुण?

Wed, 28 May 2014 03:30 PM IST
Updated Wed, 28 May 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
Varun fears remaining bachelor if he waits for Salman to wed

करण जौहर की फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर' से अपने फ़िल्मी करियर एक साथ शुरुआत करने वाले आलिया भट्ट और वरुण धवन एक बार फिर आ रहे हैं अपनी नई फ़िल्म 'हंप्टी शर्मा की दुलहनिया' के साथ।

विज्ञापन


दोनों को लॉन्च भी करण जौहर ने किया था और इस बार भी करण का ही बैनर है। इस फ़िल्म के म्यूज़िक लॉन्च के मौके पर वरुण और आलिया से हुई बातचीत के कुछ हिस्से यहां पेश हैं।
विज्ञापन


सलमान की दुलहनिया
दो दशक से ज्यादा समय से फ़िल्म जगत पर राज करने वाले सलमान आज भी 'मोस्ट एलिजेबल बैचलर' का टाइटल अपने साथ लिए घूम रहे हैं। ये सवाल आज भी लोगों के बीच मौजूद है कि बालीवुड के 'दबंग' ख़ान सलमान की शादी आखिर कब होगी ?
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यही सवाल फ़िल्म जगत में नए-नए आए वरुण धवन जो सलमान के काफ़ी करीबी भी माने जाते हैं उनके सामने आया तो स्थिति देखने लायक थी।

सलमान की दुलहनिया का सवाल उनके सामने आ गया जिसे सुनकर वरुण गंभीर हो गए।

वो बोले, "सलमान भाई के बारे में कोई भी बात बोलने वाला मैं कौन होता हूं। उनकी शादी हो जाए ये तो अच्छी बात है लेकिन मैं उन्हें इस पर सलाह नहीं दे सकता। वो बहुत बड़े हैं"।

आम तौर पर हंसी मज़ाक करने वाले वरुण इस बात को बोलते हुए शांत हो गए और फिर किसी ने सलमान के बारे में कोई सवाल न पूछकर उनकी फ़िल्म के बारे में बात करना ही ठीक समझा।


आलिया किसकी बनेंगी दुल्हनिया
आलिया और वरुण धवन एक बार फिर साथ आ रहे हैं 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में।

इस फ़िल्म में वरुण के साथ उनकी पहली फ़िल्म में उनके साथ काम करने वाली आलिया भी हैं ऐसे में फ़िल्म के म्यूज़िक लांच में आलिया भी मौजूद थी।

आलिया की पिछली फ़िल्म '2 स्टेट्स' ने अच्छा बिज़नेस किया लेकिन उस फ़िल्म में उनके को-स्टार अर्जुन कपूर के साथ उनका नाम काफ़ी जो़ड़ा जाने लगा था।

अभी इस प्रेम प्रसंग की ख़बर पुरानी भी नहीं पड़ी थी कि अब आलिया का नाम वरुण से जुड़ने लगा है।

जब आलिया से इस बारे में पूछा गया तो वो खीझ गई, "ये सब झूठ है। न पहले मेरा अफ़ेयर था न अब है। अभी मैं वरुण के साथ हूं फिर किसी और के साथ आप मेरा नाम जोड़ेंगे ऐसा कब तक चलेगा।"

उन्होनें कहा,"मैं साफ़ कर देती हूं कि न अभी मेरा अफ़ेयर है और न आगे 10 सालों तक किसी से होगा।"

इस फ़िल्म में 'सिद्धार्थ' भी है
वरुण धवन और आलिया ने करण जौहर की फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत एक साथ की थी। लेकिन इस फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे जो 'हंप्टी शर्मा की दुलहनिया' में नहीं हैं।

लेकिन सिद्धार्थ की कमी एक दूसरे सिद्धार्थ पूरी कर रहे हैं जिनकी ये पहली फ़िल्म है। इनका नाम है सिद्धार्थ शु्क्ला।

छोटे पर्दे पर 'बालिका वधू' में शिव का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ अब बड़े पर्दे पर एंट्री ले चुके हैं और यहां उनका मुक़ाबला हंप्टी यानि वरुण धवन से हैं उनकी दुलहनिया आलिया के लिए।



वैसे सिद्धार्थ बॉलीवुड में नए ज़रुर हैं लेकिन वो पॉपुलर बहुत हैं। वरुण ने बताया "एक शूट के दौरान सिद्धार्थ को पहचानने वाले लोगों की भीड़ लग गई। पहले हमें लगा कि भीड़ मेरी वजह से है। लेकिन शूट रुकने के बाद लोग सिद्धार्थ को घेरने लगे और तब हमें समझ आया कि इस भीड़ के पीछे राज़ क्या था।"

वैसे आपको बता दें कि 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' 11 जुलाई को रिलीज़ होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed