{"_id":"5bed0f1abdec221a020c5e45","slug":"varun-dhawan-shocking-statement-on-govinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के प्रपोजल को वरुण को ठुकराया, गोविंदा से नहीं करना चाहते खुद की तुलना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता के प्रपोजल को वरुण को ठुकराया, गोविंदा से नहीं करना चाहते खुद की तुलना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan
- फोटो : फाइल फोटो
सफलता पर सवार वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन के इस आइडिये को खारिज कर दिया है कि वह गोविंदा के साथ बनाई नं1 सीरीज की फिल्मों का रीमेक करें। बेटे के साथ मैं तेरा हीरो और जुड़वां जैसी सफल फिल्मों के बाद डेविड का विचार था कि वह बेटे के साथ अपनी कामयाब फिल्मों का रीमेक करें।
विज्ञापन
इन फिल्मों में कुली नं1, हीरो नं1 और राजा बाबू शामिल है। इंडस्ट्री में चर्चा थी कि वरुण और डेविड कुली नं1 का रीमेक करने जा रहे हैं। जिसे नं1 एंटरटेनमेंट बैनर तले बनाया जाएगा। यह वरुण की प्रोडक्शन कंपनी का नाम बताया जा रहा है।जिसकी जल्द ही घोषणा होने वाली है।
विज्ञापन
वरुण के करीबी सूत्रों की मानें तो अब योजना बदल गई है। वरुण ने पिता से कहा है कि इन फिल्मों का रीमेक बनाने पर उनकी तुलना सीधे गोविंदा से होगी और यह करिअर के लिए अच्छा नहीं है। इसके बाद डेविड धवन ने उनके लिए ओरीजनल फिल्में लिखने की योजना बनाई परंतु उनके बेसिक आइडिये नं1 सीरीज की फिल्मों की तरह ही कॉमेडी होंगे।
विज्ञापन